Breaking News
WhatsApp Image 2024 02 16 at 4.29.07 PM

Big Breaking: पुलिस परीक्षा के पूर्व पुलिस गिरफ्त मे आया बडा साल्वर गैग

 

राकेश की रिपोर्ट

पुलिस परीक्षा के पूर्व पुलिस गिरफ्त मे आया बडा साल्वर गैग: सरगना नेवी का कोस्टगार्ड तो सहयोगी सेना का जवान

गाजीपुर। उत्तर-प्रदेश में 17 और 18 फरवरी को पुलिस भर्ती परीक्षा आयोजित होने वाली है जिसमें करीब 48 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे।गाजीपुर में भी 45 केंद्रों पर करीब 72 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे।
परीक्षा के ठीक पहले आज पुलिस ने साल्वर गैंग के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया।जिसमें से 1आर्मी का और 2 कोस्ट गार्ड के जवान बताये जा रहे हैं।

WhatsApp Image 2024 02 16 at 4.29.09 PM

गिरफ्तार आरोपियों के पास से 6 लाख रुपया नकद,21 लाख का चेक और 17 मार्कशीट और प्रमाणपत्र और पुलिस भर्ती के 29 प्रवेशपत्र की छायाप्रति बरामद की गयी है इसके साथ ही 8 आधार कार्ड , मोबाइल , वाईफाई राऊटर और प्रिंटर भी पुलिस ने आरोपियों के पास से बरामद किया है।

WhatsApp Image 2024 02 16 at 4.29.07 PM

पुलिस को शक है कि बरामद पैसे और चेक पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों द्वारा वसूले गये हैं । सभी आरोपियों को नोनहरा थाना क्षेत्र के मीरदादपुर गांव से गिरफ़्तार किया गया है ।
एसपी ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि नोनहरा थाना के एक दूरस्थ गांव में कुछ लोग एक किराये का मकान लेकर संदिग्ध गतिविधि में लिप्त हैं और इस सूचना पर हमने वहां से 8 लोगो को गिरफ्तार किया है।

WhatsApp Image 2024 02 16 at 4.29.08 PM 1

एसपी ने बताया की पूछताक्ष में पता चला कि गोपेश यादव इनका मास्टर माइंड है और वो कोस्टगार्ड पोरबंदर में सेवारत बताया जा रहा है वही एक अन्य आरोपी अपने को आर्मी का जवान बता रहा है । इनके एजेंट चारों ओर फैले हुए हैं और इनकी बातों से लग रहा है कि ये पहले भी इस तरह के कार्य में लिप्त रहे हैं।अब 28-29 लोग इनके संपर्क में आ चुके थे और उनमें से ही किसी ने पुलिस को सूचना दी थी।

एसपी ने सभी से अपील किया कि ऐसे लोगों के झांसे में न आयें।फिलहाल सभी आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई चल रही है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *