भीनमाल (जालौर)। नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में “स्टूडेंट्स फॉर वन नेशन वन इलेक्शन” द्वारा आयोजित राष्ट्रीय छात्र प्रतिनिधि सम्मेलन में जालौर जिले का गौरव बढ़ाते हुए जी.के. गोवानी राजकीय महाविद्यालय, भीनमाल के पूर्व महासचिव भाविन कुमार व्यास ने जिले का प्रतिनिधित्व किया।
🧠 युवा विचारों की सहभागिता विषय पर हुआ सार्थक संवाद
सम्मेलन का मुख्य विषय था – “युवा विचारों की सहभागिता”, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से आए छात्र प्रतिनिधियों ने अपनी बात रखी। इस अवसर पर कई केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी मंचासीन रहे:
-
मुख्य अतिथि: श्री शिवराज सिंह चौहान (केंद्रीय कृषि मंत्री)
-
विशिष्ट अतिथि: श्री धर्मेंद्र प्रधान (केंद्रीय शिक्षा मंत्री)
-
माननीय मंत्री: श्री मनसुख मांडविया (केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री)
-
भाजपा पदाधिकारी: श्री सुनील बंसल (संगठन महामंत्री), श्री ओमप्रकाश धनकड़, एवं राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र नागर
🗣️ भाविन व्यास ने साझा किए अनुभव
भाविन व्यास ने बताया कि सम्मेलन में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ विषय पर आयोजित कार्यशाला में देश के शीर्ष नेतृत्व से संवाद करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा:
“एक राष्ट्र-एक चुनाव केवल चुनावी प्रक्रिया का विषय नहीं, बल्कि यह भारत के राजनीतिक स्थायित्व, सुशासन और समग्र विकास का माध्यम है।”
उन्होंने कहा कि यह विषय अब केवल कानूनी चर्चा न रहकर देश के एजेंडा का हिस्सा बन चुका है।
📢 भविष्य की योजनाएं
भाविन व्यास ने आगे बताया कि आने वाले समय में इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने हेतु प्रदेश स्तरीय छात्र सम्मेलन और अन्य जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।