Breaking News

बेतिया – शहर में अपहरण की घटना पर नियंत्रण नहीं पुलिस निष्क्रिय

विजय कुमार शर्मा प,च,बिहार
नगर पुलिस प्रशासन की शहर में अपहरण लूट,डकैती,रेप,छिनतइ पर कोई नियंत्रण नहीं है पता नहीं नगर पुलिस प्रशासन किस काम में व्यस्त रहती है के शहर में होने वाली घटनाओं पर उसकी पैनी नजर नहीं है।
इसी कदम में अपहरण की एक घटना सामने आई है जिसमें एक विद्यालय के छात्रों को जो वर्ग 6 में पढ़ती थी उसका कतिपय तत्वों ने शाम के समय समाहरणालय चौक पर घर का कुछ आवश्यक सामान खरीदने गई थी मगर लौट नहीं सकी, उसके परिजनों ने अपने सभी सगे संबंधियों के यहां उसकी खोजबीन की मगर उसका कहीं पता नहीं चल सका।
अपहृत छात्रा के पिता ने अपने पुत्री के अपहरण की शंका को दर्शाते हुए नगर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है, नगर थाना अध्यक्ष ने बताया कि अपहृत छात्रा के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर अज्ञात लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। नगर थाना अध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने अपनी छात्रा के पिता को आश्वासन दिया कर किसी भी कीमत पर अपनी छात्रा को खोज कर निकाल लिया जाएगा। ऐसी कई घटनाएं शहर में प्रतिदिन घट रही हैं मगर नगर पुलिस प्रशासन अपनी नाकामयाबी को छुपाने के लिए कई प्रकार के हथ कंडो को अपनाकर अपनी जान बचा रही है मगर ऐसा करने से नगर पुलिस प्रशासन पर लगा गया आरोप नहीं धुल सकेगा जब तक वे अपनी ड्यूटी में नगर पुलिस प्रशासन सुधार नहीं ला सकती है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *