Breaking News

बेतिया- पति का दानवा व्यवहार, पत्नी को गर्म पानी फेंक कर जलाया

विजय कुमार शर्मा प,च,बिहार
स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 काली बाग निवासी, प्रीति सागर महिला को उसके पति और उसके परिजनों ने गरम पानी फेंककर बुरी तरह जख्मी कर दिया इतना ही नहीं महिला को जब वो इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था तब भी उसी समय उसके पति ने उस महिला का गला दबाकर मारना चाहा मगर किसी तरह जान बचाकर एमजेके अस्पताल इलाज कराने पहुंच गई। नगर थाना अध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि महिला के फर्द बयान पर अस्पताल में ही उसके पति ननंद सास बेवर ससुर पर जान से मारने एवं गर्म पानी फेंककर जलाने की प्रक्रिया को दंडनीय अपराध मानते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है इस पर जांच शुरू कर दी गई है।
घटना के बारे में पता चला है कि प्रीति सागर के पति प्रशांत कुमार को जो नशा का आदमी था उसे नशा मुक्ति केंद्र बीरगंज नेपाल में भर्ती कराई थी जहां समय पूरा हो जाने के बाद उसे नशा मुक्ति केंद्र नेपाल से दरभंगा आपने ननद के यहां पूनम देवी के घर पर ले गई।
28 सितंबर को रात्रि उसके ननद पति ससुर साहिबगंज रहने वाली उसकी ननद मीना देवी ने जान से मारने की धमकी दी, इसके बाद इन शब्दों में मिलकर उसके शरीर के ऊपर खोलता हुआ गर्म पानी फेंक दिया जिसके कारण उसका पीठ और कमर बुरी तरह जख्मी हो गया। मानवता का हद पार करते हुए उसके पति और परिवार जनों ने उसके इस घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए ताकि पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके मगर पुलिस ने वादा किया है यह आरोपी जहां भी रहेंगे वहां से उनको पकड़ कर उनको सजा दी जाएगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *