Breaking News
91a80d4c a331 44ee b8f2 d1ad7ae85932 1

रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले ‘अक्षत पूजन’, 100 विहिप कार्यकर्ता 50 करोड़ लोगों को बांटेंगे अक्षत

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा
अयोध्या।

91a80d4c a331 44ee b8f2 d1ad7ae85932 1

अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले रविवार को ‘अक्षत पूजन’ किया गया। इसमें केरल, तमिलनाडु, अंडमान निकोबार सहित 45 प्रांतों से 100 विहिप कार्यकर्ता पहुंचे।
उन्हें राम मंदिर ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने रामलला के सामने सभी को पीतल का कलश सौंपा। हर एक कलश में 5 किलो अक्षत है। अक्षत को विहिप कार्यकर्ता देश के कोने-कोने में जाकर 50 करोड़ से ज्यादा लोगों को बांटेंगे।

चंपत राय ने कहा कि ये अक्षत बिना टूटे चावल, हल्दी और देसी घी से बनाया गया है। अक्षत के साथ ही एक क्विंटल पिसी हुई हल्दी और 21 किलो देसी घी भी मंगवाया गया था। इसे विधि-विधान से 500 क्विंटल चावल में मिलाया गया। चावल को रंगने के बाद इसे पीतल के कलश में रखा गया।

चंपत राय ने कहा कि 500 साल बाद भगवान राम जन्मभूमि में लौट रहे हैं। लोग अयोध्या जैसा माहौल गांव में ही बनाएं। प्राण-प्रतिष्ठा वाले दिन हर घर दीये जलाकर खुशी मनाएं। 22 जनवरी को भगवान की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। प्राण-प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण अपने गांव में लोगों को दिखने की व्यवस्था करें। अक्षत गांव में पूजन के लिए है। न की अयोध्या आने का निमंत्रण है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *