Breaking News

बरेली – दहेज के लिए नवविवाहिता महिला की हत्या कर शव फंदे पर लटकाया

*रिपोर्टर -सौरभ पाठक बरेली*
फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव मनकारी में नीतू राठी को दहेज लोभियों ने दहेज की खातिर एक नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। शव फंदे पर लटका दिया। पिता ने पति और सास के खिलाफ तहरीर दी है।
फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी रविन्द्र सिंह की बेटी नीतू राठी की शादी मनकारी गांव भुबनेश राठी उर्फ संजीत से 6 नबम्बर 2011में की थी।परिजनों के अनुसार शादी में दिए गए दहेज से नीतू के ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे।
आरोप है कि आए दिन और दहेज की मांग करते थे। इसी बजह से ससुराल पक्ष बालों से संजीत का मनमुटाव भी था आज सुबह नो बजे रविन्द्र सिंह अपनी बेटी नीतू को बुलाने गये तो नीतू पापा के साथ आने को तैयार हुई। लेकिन संजीत ने मायके भजेने से मना कर दिया और कहा कि तू मायके जाएगी तो मैं तुझे लेने कभी नही आऊंगा और नीतू से झगड़ा कर उसकी चपल्लो से पिटाई कर दी ।रविन्द्र सिंह नीतू को छोंड़ आये और अपने दोनों धेवते आरव 5 वर्ष, अभिनव डेढ़ वर्ष ,को अपने साथ ले आये।उनके जाने के बाद दोपहर 3 बजे दहेज के लोभी ससुरालियों ने नीतू की गला दबाकर हत्या कर दी। शव फंदे पर लटका दिया। वारदात के बाद आरोपी संजीत ने 100 नम्बर पर सूचना दी। गाँव वालों ने नीतू के घर बालों को उसकी मौत की सूचना दी सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविन्द्र सिंह की तहरीर पर पुलिस पति भुबनेश राठी उर्फ संजीत, सास सीमा राठी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।पति को आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।घटना स्थल पर थाना प्रभारी गोविंद सिंह व सीओ जगमोहन बड़ोला पर पहुंचे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 10 03 19 02 47 36 92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6

देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *