Breaking News

बांका: बाजार बंद कराने पहुंची पुलिस पर दुकानदारों ने फेंका गर्म तेल, थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी जख्मी

 

रिपोर्ट अमन सिंह IBN NEWS पटना

बांका जिले के बौसी थाना क्षेत्र के श्याम बाजार में लगे हाट को बंद कराने पहुंचे पुलिस दल पर एक दुकानदार ने गर्म तेल फेंक दिया। इस हादसे में थाना प्रभारी राज किशोर सिंह, अवर निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद एवं आरक्षी आनंदी यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दुकानदारों को समझाने पहुंचे हाट मालिक ललन सिंह पर भी दुकानदारों ने हमला कर दिया। घटना शनिवार दोपहर की है।

कोरोना को लेकर जारी लॉकडाउन को पालन कराने के लिए बौसी सीओ विजय कुमार गुप्ता, बीडीओ पंकज कुमार, थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिसकर्मी श्याम बाजार स्थित हाट पहुंचे थे। हाट में कई दुकानदार दुकान लगाकर मूढ़ी, घूमनी एवं पकौड़े तल रहे थे। जब पुलिस ने उन्हें मना किया तो अचानक दुकानदारों ने कड़ाही में खौल रहे गर्म तेल को पुलिसकर्मियों पर ही फेंक दिया।

इस हादसे में थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। घटना की खबर सुनते ही हाट मालिक भी दौड़े. उनपर भी दुकानदारों ने हमला कर दिया। बाद में सूचना पाकर बौसी बंधुआ कुरावा एवं पंजवारा थाना की पुलिस पहुंची। मौके से 2 दुकानदार भूखंड पंडित एवं उसके पुत्र गणेश पंडित को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य फरार हैं।

वहीं घायल थानाध्यक्ष एवं पुलिस कर्मियों को रेफरल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर संजीव कुमार में तीनों का इलाज किया। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले को दर्ज कर अभियुक्तों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0004

UPI के माध्यम से गलती से अज्ञात व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हुई धनराशि 95,000 रुपए को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक मधुकर दूबे पुत्र शुभाकर दूबे निवासी सरसवापर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा दिनांक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *