रिपोर्टर – जीतेन्द्र कुमार चौबे IBN NEWS
बलिया,पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला व क्षेत्राधिकारी जयशंकर मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण तथ थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह के कुशल नेतृत्व मे थाना बांसडीहरोड पुलिस टीम को मिली सफलता ।
दिनांक- 08.01.2026 को उ0नि0 रमाशंकर यादव मय हमराह के साथ चेकिंग तलाशी व दबिश में क्षेत्र में मौजूद थे कि मुखबिर खास से सूचना मिली की दो व्यक्ति 01 ई-रिक्शा पर सरकारी बिजली के एल्युमीनियम के तार लाद कर दिउली गाँव से होते हुए दिउली क्रासिंग की तरफ जा रहें हैं। इस सूचना पर तत्काल पुलिस वाले उपरोक्त स्थान पर पहुंचकर देखा कि 01 ई-रिक्शा के चालक के द्वारा पुलिस वालों को आता देख दिउली क्रासिंग क्रास के पास से भागना चाहा, कि पुलिस वालों के द्वारा ई-रिक्शा को रोक कर चालक सहित दोनों व्यक्तियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया ।
पकड़े गये व्यक्तियों से नाम पता पूछने पर अपना नाम प्रेमचन्द पुत्र स्व0 मुरारी नि0 टकरसन थाना बांसडीहरोड जनपद बलिया उम्र करीब 35 वर्ष व साकिर पुत्र कलामुद्दीन नि0 बदुरहा थाना बैरिया जनपद बलिया उम्र करीब 25 वर्ष बताया। पुलिस टीम द्वारा ई-रिक्शा की तलाशी ली गयी तो 02 अदद सफेद बोरी में से एल्युमीनियम के बिजली वाले लगभग 111 किग्रा तार बरामद हुआ । पकड़े गये दोनो व्यक्तियों से बरामद शुदा बिजली के एल्युमीनियम तार के सम्बन्ध में पूछा गया तो बताया कि यह तार हम दोनों ने मिलकर अलग-अलग जगहों से चोरी किये है। जिसे बेचने के लिए जा रहे थे।
ई-रिक्शा नं0 UP 60 AT 3640 को धारा 207 MV ACT में सीज किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 007/26 धारा 317(2), 317(5) BNS थाना बांसडीहरोड जनपद बलिया पजीकृत कर अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0न्या0 रवाना किया गया ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.उ0नि0 श्री रमाशंकर यादव थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया ।
2. उ0नि0 श्री आदर्श श्रीवास्तव थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया ।
3. हे0का0 धुम्मन सिंह थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया ।
4. हे0का0 अनिल पाल थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया ।
5. का0 लालबहादुर थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया ।
6. का0 सुभाष प्रजापति थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया शामिल रहे।
सोशल मीडिया सेल
बलिया पुलिस ।