बलिया ब्यूरो
बलिया, उत्तर प्रदेश:
बलिया के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शनिवार को तहसील सिकंदरपुर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में भाग लेकर आम जनता की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस आयोजन में कुल 219 शिकायती आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 07 मामलों का निस्तारण मौके पर ही किया गया।
🚨 उठे अहम मुद्दे:
जनता ने समाधान दिवस में गांवों की जमीनी हकीकत डीएम के समक्ष रखी:
-
गड़ही का अतिक्रमण: शिकायतकर्ता ने बताया कि कतिपय लोगों द्वारा गड़ही पर अतिक्रमण किया गया है, जिससे नाली का गंदा पानी खेतों में भर रहा है और रबी व खरीफ की फसलें बर्बाद हो रही हैं।
-
जर्जर विद्यालय की मांग: चड़वा-बरवा गांव (शिक्षा क्षेत्र पंदह) में पुराने प्राथमिक विद्यालय की स्थिति जर्जर होने की बात कही गई। लोगों ने ध्वस्तीकरण कर नया विद्यालय बनाए जाने की मांग की ताकि छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
-
मुख्य मार्ग की मरम्मत: ग्रामसभा सिसोटार का मुख्य मार्ग वर्षों से खराब हालत में है, उसकी मरम्मत कराए जाने की आवश्यकता जताई गई।
🧾 जिलाधिकारी के निर्देश:
डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने सभी राजस्व अधिकारियों, लेखपालों व कानूनगो को निर्देश दिए:
-
शिकायतकर्ताओं को बिना कारण परेशान न किया जाए।
-
बरासत, पट्टा, मृत प्रमाण पत्र संबंधी मामलों का त्वरित निस्तारण किया जाए।
-
सभी संबंधित विभागीय अधिकारी समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।
“राजस्व से संबंधित शिकायतों पर पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम मौके पर जाकर जांच करें।” — जिलाधिकारी
👥 अधिकारीगण रहे उपस्थित:
-
एसडीएम सिकंदरपुर: सुनील कुमार
-
अपर पुलिस अधीक्षक: अनिल झा
-
क्षेत्राधिकारी: रजनीश कुमार यादव
-
थानाध्यक्ष: सिकंदरपुर, खेजुरी, मनियर, पकड़ी
-
डीडीओ, सीएमओ, व अन्य जिला स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।