
बलिया। फेफना पुलिस ने शिवजी शिवाला खोरीपाकड़ मंदिर से हुई भीषण चोरी का खुलासा करते हुए एक चोर को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बगीचे में छुपाकर रखे आठ मुर्ती पीला धातु, पांच आसन पीला धातु, तीन मुकुट पीला धातु, एक पायल सफेद धातु, तीन माला, एक वस्त्र (चुनरी) बरामद किया। पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर ने प्रेस वार्ता कर घटना के खुलासे की जानकारी दी।