बलिया , जनपद के थाना कोतवाली बांसडीह की बड़ी वारदात सामने आई है, जहां बांसडीह कोतवाली के सामने दिनदहाड़े बांसडीह कस्बे के मिरिगिरी निवासी रोहित पाण्डेय (22) पुत्र दीपन पाण्डेय को कुछ युवकों ने धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दिया।
दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में हड़कम्प मच गया।बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह साढ़े नौ के आसपास बांसडीह कोतवाली के सामने रोहित पाण्डेय पर कुछ युवकों ने गिरोह बनाकर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घायलावस्था में युवक को पुलिस ने सीएचसी बांसडीह पंहुचाया, जहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां युवक की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इस घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है और तत्काल ही गिरफ्तार कर लिये जाने का प्रयास किया जा रहा है