Breaking News

बहराइच -लौह पुरुष की स्मृति में एकता दौड़ व एकता व आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिलाई गई शपथ

रिपोर्ट अनूप मिश्रा Ibn24x7news ब्यूरो चीफ बहराइच
बहराइच दिनांक 31.10.18 को पुलिस लाइन बहराइच में लौह पुरूष सरदार पटेल की जयंती के अवसर प्रातः 08 बजे रन फ़ॉर यूनिटी मिनी मैराथन का आयोजन किया गया
मिनी मैराथन में पुलिस लाइन में ट्रेनिंग कर रहे रिक्रूट अरक्षियो ने प्रतिभाग किया,जिनको उत्साहवर्धन हेतु महोदय द्वारा क्रमशः प्रथम (रिक्रूट आरक्षी-38) चुनमुन खरवार, द्वितीय (रिक्रूट आरक्षी 26-)आदित्य सिंह, तृतीय (रिक्रूट आरक्षी-31) सोनू यादव, चतुर्थ (रिक्रूट आरक्षी-93) रंजन कुमार, पंचम (रिक्रूट आरक्षी-66) सुजीत यादव, छठां (रिक्रूट आरक्षी-67)सुनील सरोज, सातवाँ (रिक्रूट आरक्षी-49) रवींद्र यादव को पुरस्कृत किया गया।
तत्पश्चात मेरे द्वारा लौह पुरूष डॉ0 बल्लभ भाई पटेल की चित्र पर माल्यार्पण करते हुए राष्ट्र संयोजन के अतुलनीय कार्य तथा राष्ट्र की एकता सुनिश्चित करने में अप्रतिम योगदान को याद करते हुए उपस्थित समस्त पुलिस जनो को राष्ट्र की एकता ,अखंडता तथा सुरक्षा को सुनिश्चित करने हेतु स्वयं को समर्पित करने व लौह पुरूष के एकता के संदेशो को अपने देश वासियों के बीच फैलाने की तथा देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में सत्यनिष्ठा से योगदान करने की शपथ दिलाई गई ।
इसी क्रम में पुलिस के कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री रविंद्र सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में नियुक्त कर्मियों को शपथ दिलाई गई ।
इस अवसर पर पुलिस लाइन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अजय प्रताप क्षेत्राधिकारी पयागपुर श्री त्रयम्बक नाथ दुबे,पीआरओ पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यालय के समस्त पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।
इसी प्रकार जनपद के समस्त थानों पर भी शपथ दिलाया गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *