रिपोर्ट- संतोष मिश्रा Ibn24x7news रिपोर्टर बहराइच सिटी
बहराइच। आज दिनांक 9 नवंबर 2018 को थाना रुपईडीहा अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक आलोक राव व टीएसआई विनोद पांडे के साथ मुख्य आरक्षी टी0पी0 शशीकांत कौल व हमराही ने थाना रुपईडीहा क्षेत्र में जाकर यातायात संबंधित प्रचार-प्रसार किया व पंपलेट आदि भी वितरण किये गए व यातायात जागरूकता के मद्देनजर चौपाल लगाकर ड्राइवर व मोटर मालिकों को अगली सीट पर बैठे दोनों कार चालकों को सीट बेल्ट लगाने हेतु निर्देशित किया गया ,तथा दो पहिया वाहन पर दोनों सवारी को हेलमेट लगाने हेतु निर्देश किया गया इसी के अंतर्गत अन्य कार्यवाही मे वाहन चालको से समन शुल्क व चालान भी कराया गया।
Tags बहराइच
Check Also
सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन
पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …