रिपोर्ट -Ibn24x7newsअनूप मिश्रा ब्यूरो चीफ बहराइच
बहराइच 15 अगस्त,आज 72 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सभा राज द्वारा सभी जनपद वासियों को व पुलिसकर्मियों को हार्दिक बधाई दी गई महोदय द्वारा पुलिस लाइन में झंडारोहण कर 72 में स्वतंत्रता दिवस को मनाया गया। इस मौके पर पुलिस महानिदेशक श्री ओपी सिंह द्वारा थाना कैसरगंज में नियुक्त निरीक्षक श्री संजय कुमार सिंह को जनपद खीरी में किये गए सराहनीय कार्य के लिए सिल्वर डेस्क प्रदान किया गया,इसी प्रकार उपनिरीक्षक श्री अवधेश द्विवेदी को प्रसंसा चिन्ह के साथ ₹5000 के नगद पुरस्कार तथा हेड कान्स0ना0पु0 (प्रोन्नत वेतनमान )श्री रामजी सिंह को प्रसंसा चिन्ह से सम्मानित किया गया ।
पुलिस कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री रविंद्र सिंह द्वारा झंडारोहण का कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर पुलिस कार्यालय बहराइच के सभी अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
Tags बहराइच
Check Also
साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस
मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …