Breaking News

बगहा:- राo उo मo विद्यालय पचरूखा में वन्य जीव सप्ताह मनाया गया

बगहा:- राo उo मo विद्यालय पचरूखा में वन्य जीव सप्ताह मनाया गया
बगहा/पचरुखा(06अक्टूबर2018):- वन्य जीव सप्ताह (02 अक्टूबर से 08अक्टूबर)के अंतर्गत वीटीआर और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया के द्वारा राo उo मo विo पचरुखा बगहा 2 में बच्चों को बैक यार्ड नेचर ट्रेल कराया गया। उक्त बातें विद्यालय के मीडिया प्रभाग का कार्य देखने वाले शिक्षक सुनिल कुमार ने कही। विभाग से आए आगंतुक वन पदाधिकारी के हवाले से आगे बताया कि उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को प्रकृति से जोड़ कर उनमें पर्यावरण संबंधी नेतृत्व क्षमता के विकास हेतू डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया के एन्विरोमेंट एडुकेटर बांकेलाल प्रजापति नें विद्यालय के शिक्षक सुनिल कुमार एवं शक्ति प्रकाश तथा अपने सहयोगी हिमांचल महतो और लक्ष्मीकांत यादव के साथ विभिन्न गतिविधियों जैसे फल, फुल सब्जी, वर्क पासिंग गेम तथा मेकिंग इको ग्रुप के माध्यम से बच्चों में खेल गतिविधि द्वारा शिक्षा देने का काम किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों नें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। मौके पर प प्रभारी शिक्षक धर्मेद्र कुमार भारती, अभिमन्यु कुमार, महेश कुमार, शशि कुमारी तथा नरेन्द्र पाण्डेय उपस्थित रहें।

रिपोर्ट दिवाकर कुमार ibn24x7news बगहा

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *