Breaking News

बगहा:-वार्ड सदस्यो ने मुखिया के ऊपर योजना मे अवैध उगाही का लगाया है आरोप

बगहा:-वार्ड सदस्यो ने मुखिया के ऊपर योजना मे अवैध उगाही का लगाया है आरोप
बगहा(6 जून2018):-मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना मे हो रहे लूट-खसोट का एक मामला प्रकाश में आया है ।बगहा एक प्रखंड के बासगाँव पंचायत के सभी वार्ड सदस्यों ने बुधवार को प्रखंड बगहा एक पहुंच कर बगहा एक बीडीओ शशिभूषण सुमन को अपना एक हस्ताक्षरयुक्त आवेदन देकर आरोप लगाया है कि पंचायत के मुखिया के द्वारा पंचायत में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के अर्तगत हो रहे क्रियान्वयन मे पहले पीसी का मांग कर रहे है।मुखिया के द्वारा यह कहा गया है।कि आपलोगो को अगर योजना कराना है।तो हमे पहले हमारा शेयर दे दे ।तब हम चेक आपको देगे।जिससे पंचायत मे सभी वार्डों मे कोई काम नही हो पा रहा है।वही कुछ वाँर्ड सदस्यो के द्वारा यह भी कहा गया है कि हम मुखिया को पहले ही उनका शेयर भी दे चुंके है। फिर अभी तक उनके द्वारा हमे राशि हस्तगत नही कराए है। वार्ड सदस्य सह उप मुखिया रंजन सिंह ,चन्दन शर्मा, सुभाष राम,धर्मेन्द्र पान्डेय, मोतीलाल राम,शोभाकांत ठाकुर ,अजय तिवारी ,संजय शुक्ल,आदि ने मुखिया के द्रारा अवैध रुप से अपने मनमानी के कारण अभी तक चेक काट कर नही दिया गया है।बीडीओ सुमन ने इस बावत बताया कि वार्ड सदस्यो़ के आवेदन के आलोक मे मुखिया तथा पंचायत सचिव से स्पस्टीकरण की मांग किया जा रहा है।इन लोगो के द्रारा अगर जबाब संतोषजनक नही पाया जायेगा तो कारवाई तय है।वही दुशरे तरफ मुखिया बब्लू बैठा ने बताया है कि मेरे उपर लगाये गये आरोप सरासर गलत व बेबुनियाद है।

रिपोर्ट दिवाकर कुमार ibn24x7news बगहा

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0006

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा, न्यायालय भेजा गया अहरौरा, मीरजापुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *