Breaking News

बगहा प,च,-समस्या पंचायत के ग्रामीणों का

विजय कुमार शर्मा प,च,बिहार
बगहा प्रखण्ड़ एक हरपुर व बरिअरवा गांव के बीच सिकरहना नदी पर बना स्कृरुपाईप पुल की जर्जरता लोगों के लिए परेशानी का आकर्षक केंद्र बना हुआ है , इस पुल पर चढ़ते हि जितना तेज पुल हिलता है और उससे कही जादा पुल से गुजरने वाले गाड़ी चालको का कलेजा हिलने लगता है इस बाबत लोजपा के युवा जिलाध्यक्ष रिपुसूदन द्विवेदी बताते हैं कि लगभग 15 वर्ष पूर्व उक्त पुल का निर्माण होने से क्षेत्र के लोगों में काफी हर्ष का माहौल बना है ! हरपुर व बरिअरवा गांव के बीच की दूरी नजदीकी में परिणत विशेष कर क्षेत्र के गन्ना किसानों को काफी सुविधा होने के साथ ही समय के साथ मरम्मती न होने से उक्त पुल व उसके पहुंच पथ की हालत खराब होता ही जा रहा है और पथ सिर्फ गन्ने के समय ही पथ की मरम्मती तो सुगर मिल द्वारा वर्ष में एक बार गन्ना सत्र के समय मरम्त करने से जो कुछ महीने के लिए ही कारगर हो जाता है ,जो इस साल पुल मरम्मत से दुर रहा. वहीं अब पुल का ग्राउंड स्तर भी टूटना शुरू कर दिया है.और पुल पर गाड़ी चढ़ते हि पुल का तेज से हिलना शुरू हो जाता है ! इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को कई बार दिया जा चुका है ,वही सांसद व विधायक वोट के समय लम्बी लम्बी वादे करते आए लेकिन अभी तक उक्त पुल के पास दुसरा पुल का निर्माण नहीं हो सका अब आवागमन भी उक्त पुल से ठप हो जायेगा और क्षेत्र के विधायक ने आश्वासन दिया है कि शीघ्र ही उक्त पुल का जीर्णोद्धार कर दिया जाएगा, जो आज तक नहीं हो सका क्षेत्र के जनप्रतिनिधि वोट के समय लम्बी लम्बी लुभावन बाते कर के वोट तो ले ले ते लेकिन जीतने के बाद फिर दिखाई नहीं देते हैं ! इस पुल का निरीक्षण डीएम साहब भी करीब 2 साल पूर्व में भी किया और ग्रामीणों को आश्वस्त किए कि इसी जगह बगल मे दुसरा पुल बहुत जल्द-जल्द बनेगा, जो आज तक सपने बन कर रह गया ! वही बरिअरवा गाँव के ग्रामीणो का कहना है, कि चुनाव के पहले उक्त पुल के पास अगर पुल का निर्माण नहीं हुआ तो चुनाव में दबाएगे नोटा और वोट वहिष्कार करेंगे वही उक्त पुल का समय रहते अगर पुल की मरम्मत नहीं किया गया, तो कभी भी कोई बड़ी घटना घट सकता है और इसकी सारी जवाब जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय प्रशासन की ज़वाब देय होगा !

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *