Breaking News

बगहा:- बगहा पीएचसी में एएनएम की मासिक बैठक हुई सम्पन्न

बगहा:- बगहा पीएचसी में एएनएम की मासिक बैठक हुई सम्पन्न
बगहा:-बगहा पीएचसी में गुरुवार को एएनएम की मासिक बैठक सम्पन्न हुई। जिसमे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एस एन महतो ने समीक्षा बैठक के दौरान सभी एएनएम से केंद्रवार स्वास्थ्य कार्यों की प्रगति रिपोर्ट की बिंदुवार समीक्षा किया। इस दौरान करीब आधा दर्जन एएनएम द्वारा रिपोर्ट पूर्ण नहीं रहने पर उन्हें जमकर फटकार लगाया एवं 24 घंटे के अंदर त्रुटि सुधार कर रिपोर्ट कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया।उन्होंने बरसात व बाढ़ के मद्देनजर देखते हुए नियमित स्वास्थ्य केंद्रों पर उपस्थिति बनाते हुए मरीजों की जांच करते हुए शत प्रतिशत उनके बीच स्वास्थ्य विभाग से मिलने वाला निशुल्क दवा का वितरण कराना सुनिश्चित करें एवं इस मौसम में होने वाले बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करें ताकि लोगों को बीमारी से बचाव किया जा सके। नियमित टीकाकरण के तहत 0 से 5 वर्ष के बच्चे एवं गर्भवती महिला के साथ किशोरियों को शत प्रतिशत टीकाकरण ड्यू लिस्ट के साथ सुनिश्चित करें एवं रिपोर्ट सप्ताहिक बैठक के दौरान समर्पित करने का निर्देश दिया साथ ही आगामी 5 अगस्त से होने वाले पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने की सलाह दी गयी। सभी एएनएम को ड्रेस कोड मैं बने रहते हुए नियमित स्वास्थ्य केंद्रों का संचालन करने का निर्देश दिया गया। कार्य में लापरवाही व अनियमिता बरतने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के कार्रवाई करते हुए जिला शिकायत पत्र लिखा जाएगा।बैठक में स्वास्थ्य प्रबंधक विकास कुमार लेखा प्रबंधक अमित विश्वकर्मा केयर इंडिया समन्वयक अब्दुल अंसारी साथ ही एएनएम के तमाम कर्मी उपस्थित रहे
रिपोर्ट दिवाकर कुमार ibn24x7news बगहा

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *