Breaking News

फरीदाबाद: बच्चों को बताए सकारात्मक सोच के फायदे

बच्चों को बताए सकारात्मक सोच के फायदे
फरीदाबाद:राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा में आज प्राचार्या नीलम कौशिक की अध्यक्षता में सकारात्मक सोच और अच्छे मानवीय गुण विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया | विद्यालय के इंग्लिश प्रवक्ता और जूनियर रेड क्रॉस अधिकारी रविंदर कुमार मनचंदा ने बताया कि जीवन में सकारात्मक सोच से अच्छे परिणाम आसानी से और बिना किसी तनाव के ही संभव हो सकते है सकारात्मक सोच सब से बड़ा मानवीय गुण है जीवन के हर पहलु को सकारात्मक सोच अर्थात पॉजिटिव थिंकिंग के माध्यम से हल करना बहुत ही सरल तो है, इस के लिए कड़े संयम की जरुरत पड़ती है, रविंदर कुमार मनचंदा ने बताया की इस अवसर पर सतयुग दर्शन ट्रस्ट से विद्यालय में पधारी बिंदु ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए बताया कि सकारात्मक सोच होने से हमारे ज्ञान में वृद्धि होती है |
प्लस यानि जमा और मल्टीप्लाई यानि गुणा से हमारे गुणों में बढ़ोतरी होती है जबकि माइनस और डिवीज़न से हमारे गुणों में गिरावट होती है इसलिए हम अच्छी बातें हमेशा ग्रहण करने का प्रयत्न करें | उन्होंने इस अवसर पर चौथे इंटरनेशनल ह्यूमेंनिटी ओलिंपियाड में प्रतिभागिता के बारे में भी बताया, उन्होंने बच्चों को बताया की डब्लू डब्लू डब्लू डॉट ह्यूमैनिटी ओलिंपियाड डॉट ऑर्ग पर लोग इन कर के अपनी डिटेल भर कर दिए गए 25 बहुविकल्पीय प्रशन हल कर के अपना पेपर ऑनलाइन सबमिट कर दे। इस परीक्षा में बेहतर पुरस्कार भी प्राप्त कर सकते है। प्राचार्या नीलम कौशिक, रविंदर कुमार मनचंदा, शारदा, राजेश कुमार व् अन्य सभी अध्यापकों ने सतयुग दर्शन ट्रस्ट से आये हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया |

रिपोर्ट बी. आर. मुराद ibn24x7news  फरीदाबाद,हरियाणा

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *