Breaking News

बगहा:- नारी के बिना पुरुषत्व की कामना नहीं की जा सकती।वह नारी लक्ष्मी स्वरूपा और शक्तिस्वरूपा है

बगहा:- नारी के बिना पुरुषत्व की कामना नहीं की जा सकती।वह नारी लक्ष्मी स्वरूपा और शक्तिस्वरूपा है
बगहा:- बगहा नगर के नैतिक जागरण मंच के सचिव सह प्रधानाचार्य निप्पू कुमार पाठक ने बताया कि आज सुबह मैं अपनी लाड़ली बेटी आयुषी अर्क को उसकी दसवें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए जैसे ही उसके कमरे में पहुंचा ।उसकी प्रसन्नता का ठिकाना ना रहा। परंतु उसके एक प्रश्न ने मुझे असमंजस में डाल दिया और और सहज बना दिया ।जब उसने यह पूछ लिया कि पापा मैं कुछ लोग बेटे का जन्मदिन धूमधाम से और बेटियों के जन्मदिन खास उत्साह से नहीं मनाते हैं ऐसा क्यों? यह सुनकर मैं ठिठक गया। मैंने उसे समझाते हुए कहा कि तुम मेरी बेटी नहीं बेटा हो । बेटा और बेटी में कोई अंतर नहीं।यह भ्रम मात्र है।
सबसे ज्यादा बेटियां ही मां-बाप की सेवा करती हैं।बेटियां मां-बाप की प्रतिष्ठा और मजबूत कंधा का नाम हैं । शायद ही कोई ऐसे माता-पिता होगें जो अपने बेटे और बेटी में अंतर करते होंगे । वास्तव में जन्मदिन मनाने का मेरा तरीका रहता है। मैं जन्मदिन के अवसर पर भगवान की पूजा करके मिठाई दोस्तों में बांटना या उस अवसर पर वृक्ष लगाना ज्यादा पसंद करता हूं ।सफाई भी जन्मदिन मनाने का एक आवश्यक अंग होता है।
लेकिन बेटी की बातों ने मुझे विवश कर दिया और आज उसके दोस्तों के साथ उसकी दसवीं जन्मदिन उसके साथ मनाने का मौका मिला ।आप के समक्ष उसकी खुशी के पल प्रेषित कर रहा हूं ।आप भी उसे ससक सुयोग्य शांति प्रिय और मर्यादित तथा योग्यतम जीवन जीने का आशीर्वाद प्रदान करें।

रिपोर्ट दिवाकर कुमार ibn24x7news बगहा

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *