Breaking News

बगहा जिला आईटी सेल के कार्यकर्ताओं ने अमर शहीदों एवं सपूतों के नाम दीप जलाकर उन्हें किया नमन

बगहा जिला आईटी सेल के कार्यकर्ताओं ने अमर शहीदों एवं सपूतों के नाम दीप जलाकर उन्हें किया नमन
बगहा:बगहा भाजपा आईटी सेल के तत्वाधान में दीपावली के शुभ अवसर एक दीप शहीदों के नाम कार्यक्रम के तहत बगहा अनुमण्डल मैदान में माँ भगवती (कोर्ट माँ ) के समक्ष दीप जलाकर माँ भारती के अमर सपूतों,शहीदों को नमन किया गया । आईटी सेल सह मीडिया जिला संयोजक सोमेश पाण्डेय ने कहा कि यह हमलोगों के लिए गर्व की बात हैं। कि हम ऐसे देश मे हैं। जिसका इतिहास माँ भारती के अमर सपूतों,शहीदो से भरा हुआ हैं।माँ भारती के वीर सपूतों की बदौलत देश में अमन,चैन और खुशियां आती है देश में कायम अमन,चैन और खुशियां का श्रेय हमारे वीर सपूतों को है।और वीर सपूतों की बदौलत हम अमन और चैन से दीपावली मनाते हैं।ऐसे अवसरों पर माँ भारती की सुरक्षा के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले वीर सपूतों को याद जरूर करना चाहिए।इसलिए हम सभी नें सयुक्त रूप से शहीदों को याद कर दीप जलाये एवं उन्हें नमन किया।
भाजपा आईटी सेल के तमाम कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर वीर सपूतों के प्रति आभार व्यक्त किया। और एक स्वर में कहा कि आपके बलिदानों का हम सदैव कर्जदार रहेंगे,नमन माँ भारती के वीर सपूतों को। आप सब हम सभी के दिल में सदैव ससम्मान रहेंगे । इस अवसर पर नगर महामंत्री पवन सिंह ,आईटी सेल सह संयोजक पवन सिंह,नगर मण्डल संयोजक दीपक मिश्रा,बगहा 2 संयोजक दुर्गेश पाण्डेय,बगहा 2 अध्यक्ष सुजीत चौरसिया ,उपाध्यक्ष बलराम मिश्रा बगहा 2 युवा अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, नगर युवा अध्यक्ष शुशील सिंह ,मीडिया सह संयोजक रतन पाठक,शिवम भाष्कर , आशीष पाठक, कमलेश कुमार,सुनील कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रिपोर्ट दिवाकर कुमार ibn24x7news बगहा

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *