Breaking News

बगहा(बिहार) :- बगहा एक प्रखण्ड के सभा भवन में विकास मित्रों की बैठक हुई

Ibn24x7news बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार

बगहा(2अगस्त2018):- बगहा एक प्रखण्ड के सभा भवन में विकास मित्रों का सप्रहीक समीक्षात्मक बैठक प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के अध्यक्षता में किया गया।बैठक में बताया कि विकास मित्रो द्वारा विकास रजिस्टर तैयार किया गया जिसमें अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के 55 जातियों को विकास रजिस्टर तैयार कर चिन्हित किया गया । उसी तर्ज पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति का एक विकास रजिस्टर तैयार करना हैं।जैसे महादलित परिवार को क्या क्या लाभ मिला अभी तक क्या लाभ नही मिला है। उसी तर्ज पर सभी अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति परिवार में कौन सा लाभ प्राप्त है। कौन लाभ प्राप्त नही हैं।उसको मोबलाइज ढंग से सर्वे करके उन सभी परिवारों को लाभ पहुँचना हैं। जिसके लिए बायोडाटा बनाया जा रहा है इसके लिए ही बैठक बुलायी गयी हैं।बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के 24 विकास मित्रों को अपने अपने पंचायत में जिस ढंग से विकास महादलित जाति का रजिस्टर तैयार किये है।उसी ढंग से उसी तर्ज पर एससी/एसटी परिवार का विकास रजिस्टर तैयार करेंगे।उसमे यह देखना है कि स्किल ट्रेंनिंग में उस परिवार के कोई सदस्य ट्रेनिंग किया है कि नही।दशरथ मांझी विकास कौशल योजना के अंतर्गत बिजली की सुविधा उस परिवार में मिली कि नही।नल जल योजना के तहत वाटर सप्लाई है कि नही हैं।शौचालय है कि नही हैं।उस परिवार में विशेष अंगीभूत के तहत कोई लोन लिया है कि नहीं हैं। पोस्ट मैट्रिक को छात्रवृत्ति मिलता है कि नही हैं।छात्रवृत्ति का लाभ मिला है नही हैं।राशन का लाभ मिलता है कि नहीं हैं।पीडीएस दुकानदारो के जरिये।आईसीडीएस के आँगनबाड़ी में उनके परिवार के बच्चे पढ़ते है कि नही हैं।आवास भूमि उनके पास है कि नही हैं।प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ प्राप्त है कि नही हैं।उसके बाद पेशन के लायक यदि उस परिवार में कोई व्यक्ति हैं।वृद्धा अवस्था में कोई व्यक्ति है या विधवा कोई व्यक्ति हैं। और निशक्ता कोई व्यक्ति हैं। तो उनको लाभ मिलता है कि नही हैं।यह पूरा बायोडाटा(ब्यौरा) विकास रजिस्टर तैयार कर बिहार महादलित विकास मिशन,कार्यालय पटना भेजेंगे।मौके पर छोटेलाल राम, ओमप्रकाश राम,मदन राम,योगेंद्र राम,पप्पू राम,धर्मेंद्र मांझी,रूना कुमारी,इंदु देवी,सविता देवी,गीता देवी,ममता कुमारी,कलावती सहित दर्जनों विकास मित्र उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *