Breaking News

बगहा:- बीडीओ ने खुले में शौच करते वक्त एक दर्जन लोगों को पकड़ा

बगहा:- बीडीओ ने खुले में शौच करते वक्त एक दर्जन लोगों को पकड़ा 
बगहा(15अक्टूबर2018):- बगहा एक प्रखण्ड के पतिलार व चौतरवा पंचायतों में लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत खुले में शौच से मुक्त कराने को लेकर स्थानीय प्रखण्ड विकास पदाधिकारी शशिभूषण सुमन ने सघन अभियान चलाया। इस अभियान के तहत 4:30 बजे सुबह से मॉर्निगफ़्लो अभियान चलाया है।इसी कड़ी में सोमवार को सुबह बीडीओ ने अपने दल-बल के साथ जब पतिलार व चौतरवा पंचायत में पहुचे तो वहां भिन्न -भिन्न गावो के मुख्य सड़क पर खुले में शौच करते एक दर्जन लोग पकड़े गए। जिसमे पतिलार व चौतरवा के मनोज यादव,मैनेजर यादव,कॉलेज लेक्चरर,शिवशंकर यादव,कोचिंग संचालक,खासिद मियां आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 229 के सेविकापति अवधेश यादव सहित अन्य लोग शामिल है।पकड़े गए सभी लोगो द्वारा स्थानीय मुखिया
धनंजय यादव, वार्ड सदस्य संतोष यादव एवं पंचायत समिति सदस्य के पहल पर दुबारा सड़क पर शौच नही करने का शपथ पत्र दिया गया। दिए शपथ पत्र में लोगो ने दुबारा खुले में शौच करते पकड़े जाने पर पांच हजार रुपए जुर्माना भरने का एकरार किया है। साथ ही सभी को शपथ ग्रहण कराया गया ‘हमलोग शपथ पूर्वक कहते हैं कि अब हम और हमारे परिवार का कोई भी व्यक्ति खुले में शौच नही करेंगे, यदि करते हुए पकड़े गए तो दंड के भागी होंगे और सभी पांच-पांच हजार जुर्माना देंगे।बॉन्ड बनाने तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के पहल पर बीडीओ ने सभी लोगो को कड़ी फटकार लगाते हुए मुक्त किया।

रिपोर्ट दिवाकर कुमार ibn24x7news बगहा

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

ब्रेकिंग न्यूज उद्योगपति अडानी ने किया प्रभु श्रीराम का दर्शन, पूजन

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा अयोध्या। देश और दुनिया के जाने-माने उद्योगपति गौतम अडानी ने आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *