Breaking News

बगहा:- बगहा दो प्रखण्ड के बीबीएन कॉलेज मंगलपुर के प्रांगण में भाजपा आईटी सेल व सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई संपन्न

बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार
बगहा:- वाल्मीकिनगर लोकसभा अंतर्गत बगहा दो प्रखण्ड के बीबीएन कॉलेज मंगलपुर के प्रांगण में जिला आईटी सेल के सह संयोजक सोमेश पांडेय की अध्यक्षता में भाजपा आईटी सेल व सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई।जिसमें विशिष्ट अतिथि वाल्मीकिनगर सांसद सतीश चंद्र दुबे एवं मुख्य अतिथि में प्रदेश सह संयोजक व क्षेत्रीय प्रभारी आईटी सेल के अनमोल कुमार रहे।कार्यक्रम का संचालन बगहा 2 मण्डल संयोजक दुर्गेश पांडेय ने किया। वही वाल्मीकिनगर सांसद श्री दुबे ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर तक जन जन को अवगत कराना एवं नमो एप से जनमानस को जोड़ना और सोशल मीडिया की साकारात्मक उपयोगिता को समझाया। और इसे आईटी सेल के बिभिन्न माध्यमों से जन जन तक पहुँचाने साथ ही आम लोगों को यह सब योजनाओं का लाभ मिल सकें। वही जिला आईटी सेल के जिला संयोजक सोमेश पांडेय ने कहा कि आईटी टीम की भूमिका पार्टी के लिए सर्वाधिक महत्वहपूर्ण है। आगामी लोकसभा चुनाव 2019 के चुनाव से पहले आईटी सेल का जिला स्तर पर संगठन तैयार करना होगा।और इसलिए हम सभी कार्यकर्ताओं को पूरे निष्ठा, मेहनत और ईमानदारी से काम करना होगा।वही विधानसभा संयोजक आलोक गुप्ता ने कहा कि संचार क्रांति के इस दौर में प्रचार प्रसार का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम सूचना तकनीकी हैं। जिसके माध्यम से कार्यकर्ताओं को भाजपा पार्टी की रीति नीति और योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाया जा सकता हैं।वही प्रदेश सह संयोजक अनमोल कुमार ने आईटी सेल कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।और आगामी लोकसभा चुनाव से जुड़ी तमाम जानकारियां विस्तृत रूप से दिया। कार्यक्रम समाप्ति के बाद बीबीएन कॉलेज के प्रभारी प्रचार्य अरुण कुमार,सतीश कुमार द्वारा
वाल्मीकिनगर सांसद कों एक आवेदन देकर कॉलेज के मुख्य दरवाजा का निर्माण कराने एवं कॉलेज में पुस्तकालय निर्माण कराने की मांग किया ताकि कॉलेज प्रबंधक और छात्रों को परेशानी से निजात मिल सकें
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संजय पांडे,जिला उपाध्यक्ष मनोज सिंह,महामंत्री सिप्पू चौबे,महामंत्री अचिन्त्य लाला, ऋतु जायसवाल,पवन सिंह, मंडल उपाध्यक्ष बलराम मिश्रा, अमरेश श्रीवास्तव, सह संयोजक पवन सिंह, सह संयोजक करण कुमार गोड़,मंडल संयोजक दुर्गेश पांडेय,मंडल सह संयोजक मोहन शर्मा,युवा मण्डल अध्यक्ष अवधेश गुप्ता,आलोक कुमार,प्रमोद कुमार काजू,सचिन मिश्रा,अमित कुमार,रतन कुमार,संजय दुबे, दुर्गेश शर्मा,संदीप शर्मा,रोहित शर्मा,रजनीश तिवारी,धीरज मिश्रा,धनंजय सिंह,अनिल कुमार,धर्मेंद्र कुमार,मुन्नीलाल कुमार,बृजेश कुमार,प्रमोद गुप्ता,विश्वम्भर कुमार,आनंद कुमार,दीपक सिंह,मनोज सिंह,आलमगीर,ललन सिंह, बृजेश सिंह,राजेन्द्र गोड़,नरेश, अजय यादव,सत्यप्रकाश,नन्हे मिश्रा,दीपू,उजाला,विशाल, विनोद यादव,तनुज मिश्रा, सुदर्शन,शमसाद सहित तमाम स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *