Breaking News

ब्रेकिंग रुपईडीहा/बहराइच: संदिग्ध हालात मे फंदे से लटकती मिली लाश, क्षेत्र मे दहशत

संदिग्ध हालात मे फंदे से लटकती मिली लाश, क्षेत्र मे दहशत
रुपईडीहा/बहराइच बहराइच जिले के रुपैडिहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिजलीपुर के मजरा बिशुनापुर गाँव निवासी धर्मेंद्र कुमार वर्मा पुत्र अमेरिका प्रसाद उम्र लगभग 28 वर्षीय की शिवदास गांव के बाहर बाग में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकती हुयी लाश मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल, मौके पर स्थानीय व 100 नंबर पुलिस बल मौजूद
बताते चले फंदे से लटकती लाश के दोनो पैर जमीन पर लगे हुए थे व पैर से मृतक के खून निकल रहां था ऐसे मे लोगो का शक लाजमी है वही मृतक की माँ मोटकका पत्नी अमेरिका प्रसाद उम्र लगभग 40 वर्ष की बीती रात संदिग्ध हालात मे मौत हो गई थी बिना पुलिस को सूचना दिए|
गाँवबालो व रिश्तेदारों ने मिलकर आनन फानन मे दाह संस्कार कर दिया था ऐसे मे गाँव व क्षेत्र मे तरह-2 की बाते सुनने को मिल रही है। जबकि कैमरे के सामने सहमे ग्रामीण हकीकत बताते को साहस नही जुटा पा रहे है। खबर लिखे जाने तक लाश को पोस्टमार्टम के लिए नही भेजा गया है।

रिपोर्ट विनोद गिरि ibn24x7news रुपैडिहा

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *