Breaking News

बगहा:- मां जगदम्बे पूजा समिति द्वारा शारदीय नवरात्र के आठवें दिन पूजा पंडाल में किया गया भव्य आरती का आयोजन

बगहा:- मां जगदम्बे पूजा समिति द्वारा शारदीय नवरात्र के आठवें दिन पूजा पंडाल में किया गया भव्य आरती का आयोजन
बगहा:- बगहा नगर के बम्बे बजार में मां जगदम्बे पूजा समिति द्वारा शारदीय नवरात्र के आठवें दिन संध्या पूजा पंडाल में आरती का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि बगहा एसडीएम घनश्याम मीणा व एसडीपीओ संजीव कुमार सहित विशिष्ट अतिथि नगर के सभापति प्रतिनिधि फिरोज आलम और उपसभापति जितेंद्र राव शामिल रहे।माता की आरती में श्रद्धालुओं में एक अलग जोश देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने आरती के दौरान सभी देवी देवताओं के जमकर जयघोष लगाया। एसडीएम घनश्याम मीणा ने बताया कि माता की आरती करने से मन को शांति प्राप्त होता हैं।
आरती करते हुए श्रद्धालुओं के मन मे ऐसी भावना होनी चाहिए, मानो वह पंच प्राणों की सहायता से ईश्वर की आरती उतार रहा हो।वही सभापति प्रतिनिधि आरती में सम्मलित होकर हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल कायम किये। मौके पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मोहम्मद गयासुदिन,डॉ0 राजू सिंह,नागेंद्र सिंह,अशोक पटेल,वार्ड पार्षद उमेश पटेल,टुनटून पांडेय,उमेश गुप्ता,सुभाष चौधरी,सहित सुमन कुमार यादव,मोबिन अंसारी मोहमद रब्बानी एवं समस्त पुजा समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट दिवाकर कुमार ibnn24x7news बगहा

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *