40 वर्षों से हनुमान चालीस फीट की उड़ान भरकर संजीवनी बूटी लाते हैं
आदर्श रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला मे क रात को 12:00 बजे हनुमान जी द्वारा संजीवनी बूटी लाने का एक दृश्य
बीगोद 18 अक्टूबर—- स्थानीय बिगोद कस्बे में आदर्श रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित 9 दिवसीय रामलीला का आयोजन होता है इस आयोजन में विशेष आकर्षण का केंद्र रहा 40 फिट ऊपर से हनुमान की उड़ान भरकर संजीवनी लाना है।संजीवनी बूटी लाकर लक्ष्मण के प्राण बचाने का जो कार्यक्रम आयोजित होता है । देखने लायक होता है आसपास के क्षैत्र से ग्रामीण लोग देखनेआते है। इस आयोजन को बिगोद कस्बे के भैरू लाल सेन वर्षों से कर रहे हैं ।इसको देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से ग्रामीण लोग उमडते हैं । नौ दिवसीय नवरात्रा का समापन 10:15 बजे हवन की पूर्णाहुति के साथ होगा ।इस दिन संचेती परिवार द्वारा छप्पन भोग कार्यक्रम होगा। दशहरा के दिन दशहरा मैदान में रावण का दहन किया जायेगा। इस वर्ष 36 फीट ऊचा रावणं दहन होगा। इस अवसर पर भव्य आतिशबाजी भी दशहरा मैदान में होगी ।दशहरे के दिन राम लक्ष्मण हनुमान रथ में सवार होकर के साथ हाथी ,घोड़े के साथ शोभा यात्रा निकाली जाएगी । शोभायात्रा कस्बे के मुख्य मार्गो से होती हुई दशहरे मैदान पहुंचेगी। बुराई का प्रतीक रावण दहन राम द्वारा किया जायेगा। दशहरे के दिन अखाड़े के उस्ताद गोविन्द सिंह के नेतृत्व में अखाड़े का आयोजन होगा। जिसको देखने के लिए आसपास के क्षैत्र से ग्रामीण लोग आयेंगे।
Check Also
देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …