Breaking News

बगहा:- सीमान्त प्रशिक्षण केंद्र बगहा 65वीं वाहिनीं एसएसबी के जवानों एकता दौड़ लगाकर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार
बगहा:- एकता दौड़ लगाकर सीमान्त प्रशिक्षण केंद्र के एसएसबी 65वीं वाहिनीं के जवानों ने लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म दिवस मनाया
बगहा:-सशस्त्र सीमा बल 65वीं वाहिनीं सीमान्त प्रशिक्षण केंद्र बगहा के प्रांगण में उपेंद्र रावत द्वितीय कप्तान अधिकारी के नेतृत्व में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। उसके पहले वाहिनी के समस्त अधिकारी एवं जवानों ने पुलिस लाइन द्वारा आयोजित एकता दौड़ के साथ सहभाग लिया इस दौर में वाहिनीं के जवानों ने एकता दौड़ में बाजी मारी। प्रथम मुख्य आरक्षी लिपिक रनजीत कुमार सिंह,द्वितीय आरक्षी/सामान्य सुरेश धुले, तृतीय मुख्य आरक्षी लिपिक जोतीराम पाटिल ने वाहिनीं का नाम ऊंचा किया। उसके बाद कार्यवाहक कमांडेंट ने कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।इस अवसर पर बोलते हुए कार्यवाहक कमांडेन्ट महोदय ने कहा कि आज पूरे भारतवर्ष में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म दिवस राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनायी जा रही हैं।उन्होंने उनके जीवन और देश को स्वतंत्र करने में उनकी अहम भागेदारी की विस्तृत जानकारी दी।इस दौरान अरविन्द कुमार चौधरी डिप्टी कमांडेंट,सम्राट चन्दजीत सहायक कमांडेंट, उप निरीक्षक/लिपिक जितेंद्र कुमार, निरीक्षक/सामान्य मुकेश खटुम्बरिया, उप निरीक्षक/सामान्य प्रलोय रॉय, सहायक उप निरीक्षक(लिपिक)निर्मर सिंह राना,सहायक उप निरीक्षक(लिपिक)प्रवेन्द्र सिंह,मुख्य/आरक्षी(लिपिक)जोतीराम पाटिल,मुख्य/आरक्षी(लिपिक)रणजीत सिंह,मुख्य/आरक्षी(लिपिक)विकास कुमार, आरक्षी/सामान्य किशोर कुमार रेड्डी,आरक्षी/सामान्य सानापाला श्रीधर,आरक्षी/सामान्य एस विजय कुमार एवं अधिनस्थ अधिकारी सहित सभी जवान भी उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *