Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 06 at 20.15.45

उपजा प्रेस क्लब द्वारा बाबा महाकाल पालकी शोभायात्रा का हुआ स्वागत

 

रिपोर्ट सौरभ पाठक IBN NEWS बरेली

फूलों की बारिश के साथ भक्तों का हुआ माल्यार्पण

बरेली :- हिंदी पंचांग के अनुसार हर महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है ! इन मासिक शिवरात्रि में सावन महीने में पढ़ने वाली मासिक शिवरात्रि का विशेष महत्व है ! श्रावण मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के अवसर पर बाबा महाकाल पालकी सेवा समिति द्वारा गत वर्षो की भांति इस बार भी बाबा महाकाल की शोभा यात्रा बरेली शहर के प्रमुख चौराहों से होती हुई निकाली गई !

नॉवल्टी चौराहे पर बाबा महाकाल की पालकी शोभायात्रा का स्वागत एवं भक्तों का अभिनंदन उपजा प्रेस क्लब के सचिव आशीष कुमार जौहरी व कोषाध्यक्ष पुत्तन सक्सेना, विजय सिंह, विजय बब्बल एवं अन्य सदस्यों द्वारा पुष्प वर्षा व फूल मालाओं के साथ किया गया ! समिति के सहयोगी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं !

 

इस अवसर पर उपजा प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष डा. राजेश शर्मा, सचिव आशीष कुमार जौहरी, कोषाध्यक्ष पुत्तन सक्सेना, विजय सिंह, नीरज आनंद, निर्भय सक्सैना, अशोक शर्मा ‘लोटा’, पंकज शर्मा, सुरेश रोचानी , अनुराग जोशी, अनूप मिश्रा, बालकृष्ण, अमन सिन्हा, शंकरलाल, समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *