Breaking News

आयुष केसरी की मेहनत लायी रंग

Ibn24×7news
सिसवा बाजार महराजगंज
सिसवा बाज़ार क्षेत्र के विद्यार्थी आयुष केशरी ने बोर्ड परीक्षा के पुर्व अच्छे अंको को लाने का निश्चय किया था । प्रारंभिक स्तर पर तैयारी बहुत अच्छी न होते हुए भी शिक्षा के महत्व को समझते हुए विद्यार्थी ने कड़ी मेहनत करते हुए अच्छा परिणाम प्राप्त किया है ।

IMG 20220626 WA0002 1प्रत्येक विषय पर अच्छी योजना के साथ पढ़ाई करते हुए आयुष ने यह सफलता प्राप्त किया है जिससे अन्य विद्यार्थी, अध्यापक तथा विद्यालय परिवार हर्षित है । दसवीं मे 87 प्रतिसत अंको के साथ उत्तीर्ण होकर एक अच्छा स्थान आयुष ने प्राप्त किया है । इस बाबत RPIC विद्यालय के अध्यापको ने विद्यार्थी के प्रयास एवं अच्छे अंको के प्राप्त करने की इस उपलब्धि को बहुत सराहा है । बताते चले कि आयुष के पिता मनोज केशरी एक प्रसिद्ध आयकर अधिवक्ता है तथा विद्यार्थी की माता रोशनी केशरी प्रसिद्ध समाजसेवी तथा पहल संस्था की सदस्या भी है । आयुष के माता पिता ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए आगे के शिक्षण हेतु विशेष ध्यान देने का भी निर्णय लिया है । आयुष द्वारा बताया गया कि यह उपलब्धि एक योजना के तहत कड़ी मेहनत करके प्राप्त हुयी है । इसमे विद्यार्थी ने कमज़ोर विषयों पर अधिक समय को देने का निर्णय लिया तथा जिन विषयों में अच्छी पकड़ थी उसमे उसी अनुसार समय देने का निर्णय लिया ।सम्बंधित विषय के अध्यापको से समय समय पर मिल कर समस्याओ को सुलझाने तथा परीक्षा मे किस प्रकार से लिखना ठीक रहेगा इन सभी विषयो पर विशेष ध्यान दिया है । एक कड़ी मेहनत और योजनबद्ध पढ़ाई एक बेहतर परिणाम हमेसा लेकर आती है इस बात को विद्यार्थी ने सही साबित किया है ।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *