Breaking News

फरीदाबाद – मैथिल ब्राह्मण सेवा समितिकी बैठक संपन्न

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:बल्लभगढ़,मैथिल ब्राह्मण सेवा समिति फरीदाबाद की कार्यकारिणी बैठक का आयोजन अधक्ष्य पंडित जगदीश प्रभाकर की अध्यक्षता में संस्था के कार्यालय मैथिल ब्राह्मण धर्मशाला सुभाष कालोनी बल्लभगढ़ पर हुआ। इस अवसर पर महत्वपूर्ण निर्णय समिति द्वारा लिए गए। सर्वप्रथम वैदिक मंत्रों के साथ समिति के पदाधिकारी ने हवन यज्ञ किया एवं भगवान परशुराम जी के चित्रपट पर पुष्प अर्पित कर किया। महासचिव पं श्रीराम शर्मा ने बताया कि सेवा समिति द्वारा समाज के सहयोग से नव निर्मित मैथिल ब्राह्मण धर्मशाला का उदघाटन केबेनिट मंत्री मूलचंद शर्मा द्वारा अगस्त माह में होगा। समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं एवम समाजसेवी दानदाताओ का भव्य सम्मान समारोह नवंबर माह में आयोजित होगा। कोषाध्यक्ष दलवीर भारद्वाज ने समिति एवम धर्मशाला के आय व्यय का ब्योरा समाज के समक्ष प्रस्तुत किया और मैथिल ब्राह्मण समाज से सेवा समिति के सहयोग की अपील की।इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष पं.ओमप्रकाश भारद्वाज,पं.चंद्रभान मिश्र,पं. ललित शर्मा,महासचिव पं.श्रीराम शर्मा,प्रवक्ता पं.ओमप्रकाश शर्मा, ऑडिटर बदन आर्य,पं.वीरेंद्र वशिष्ठ,पं.हरपाल वशिष्ठ,पं. रामशरण भारद्वाज,पं.श्रीचंद शर्मा,पं.हरगोविंद शर्मा,निक्को शर्मा,सुखराम शर्मा,सहित समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पं. जगदीश प्रभाकर एवम संचालन महासचिव श्रीराम शर्मा ने किया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261018 WA0002

अधिवक्ताओं के अधिकारों की रक्षा संवैधानिक दायित्व:अधिवक्ता डॉ.मोहन तिवारी

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:सर्वोच्च न्यायालय परिसर के निकट विरोध-प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *