Breaking News

अयोध्या (उत्तर प्रदेश) : आज नई पार्टी का एलान कर सकते हैं तोगड़िया, दिया नारा ‘अबकी बार हिन्दू सरकार’

अयोध्या उत्तर प्रदेश:- आज नई पार्टी का एलान कर सकते हैं तोगड़िया, दिया नारा ‘अबकी बार हिन्दू सरकार’
राम मंदिर निर्माण के लिए संसद में कानून बनाने को लेकर मांग करने वाले अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया मंगलवार को राजनीतिक दल का ऐलान करेंगे उन्होंने कहा मंदिर नहीं तो वोट नहीं का नारा देते हुए कहा कि अगर अगली सरकार हिंदू सरकार होगी तो शपथ ग्रहण के साथ ही मंदिर निर्माण करेगी इसके साथ ही युवाओं को रोजगार देने के साथ किसानों का कर्ज माफ करेगी व अन्य बहुत सारी हितों की योजनाएं भी लागू करेंगे डॉक्टर तोगड़िया पत्रकारों से बातचीत कर रहे उन्होंने मंगलवार को पूर्वाहन 9:00 बजे रामकोट की परिक्रमा करने का भी ऐलान करते हुए बताया कि इसके बाद सरयू तट पर संकल्प सभा में भाजपा सरकार के विकल्प को सार्वजनिक करेंगे इससे पहले रविवार को अपने समर्थकों के साथ अयोध्या पहुंचे डॉक्टर प्रवीण भाई तोगड़िया के अयोध्या कूच के आह वाहन को फ्लॉप करने के लिए जिला प्रशासन ने जिले की सीमाओं को सील कर प्राइवेट वाहनों के शहर में प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया जिला प्रशासन ने डॉक्टर तोगड़िया के आगमन पर कोई रोक नहीं लगाई लेकिन इनके शेष सार्वजनिक कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी गई इसी के चलते पुलिस अधिकारियों ने समर्थकों को इधर-उधर डाइवर्ट कर भीड़ नियंत्रित करने में सफलता हासिल कर ली वहीं पुलिस अधिकारियों ने ए पी एच कार्यकर्ताओं के ठहरने के स्थानों पर जाकर व्यवस्थापक को उन्हें ना ठहरने की हिदायत दी इसके साथ ही खाद्य रसद की आपूर्ति को भी बाधित किया गया।
विवेक कुमार श्रीवास्तव जिला मीडिया प्रभारी एवं बजरंग दल उपाध्यक्ष बहराइच अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद

ibn24x7news

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *