Breaking News
अयोध्या में RSS शताब्दी वर्ष समारोह, पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवक

ब्रेकिंग न्यूज रामनगरी अयोध्या में मनेगा RSS शताब्दी वर्ष समारोह

अयोध्या ब्यूरो: कामता शर्मा

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या इस बार विजयदशमी के दिन एक ऐतिहासिक आयोजन की साक्षी बनेगी। 2 अक्टूबर को जहां पूरा देश विजयदशमी मनाएगा, वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) अपनी स्थापना के 100वें वर्ष यानी शताब्दी वर्ष समारोह का भव्य आयोजन करेगा।

अयोध्या के रामकथा पार्क में होगा आयोजन

यह कार्यक्रम रामकथा पार्क में आयोजित होगा, जिसे इस विशेष अवसर के लिए रामलला अशोक सिंघल नगर का नाम दिया गया है। समारोह को यादगार बनाने के लिए संघ की ओर से बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रही हैं।

स्वयंसेवकों के लिए पूर्ण गणवेश अनिवार्य

इस आयोजन की सबसे विशेष बात यह है कि कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रत्येक स्वयंसेवक को पूर्ण गणवेश में उपस्थित होना अनिवार्य किया गया है। बिना गणवेश के किसी को भी कार्यक्रम स्थल में प्रवेश नहीं मिलेगा।

संघ के शीर्ष नेतृत्व का संबोधन

कार्यक्रम में संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता ऋषभदेव जनभूमि दिगंबर जैन बड़ी मूर्ति के अध्यक्ष एवं पीठाधीश्वर रविंद्र कीर्ति स्वामी करेंगे।

जिम्मेदारी सौंपी गई स्थानीय पदाधिकारियों को

अयोध्या में आयोजित होने वाले इस शताब्दी समारोह की मुख्य जिम्मेदारी महानगर संघ चालक विक्रमा प्रसाद और महानगर कार्यवाह देवेंद्र को सौंपी गई है।

घर-घर जाकर आमंत्रण

कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए स्वयंसेवक गांव-गांव, घर-घर जाकर लोगों से सम्पर्क कर रहे हैं। हालांकि शताब्दी वर्ष का आयोजन पूरे देश में होगा, लेकिन अयोध्या का यह कार्यक्रम अपनी विशेषता और ऐतिहासिक महत्व के कारण खास रहेगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …