Breaking News
अयोध्या में खेत में सिंचाई करते समय किसान की हत्या

बिग ब्रेकिंग: अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र में किसान की गला रेतकर निर्मम हत्या

अयोध्या ब्यूरो | कामता शर्मा, IBN NEWS

अयोध्या।
जनपद अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक किसान की गला काटकर हत्या कर दी गई। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

🌾 खेत में सिंचाई कर रहा था किसान

मृतक नागेंद्र कुमार उर्फ सोनू, जो कि पलिया गोवा गांव का निवासी था, सोमवार रात अपने खेत में धान की रोपाई के लिए सिंचाई कर रहा था। सुबह खेत में उसका रक्तरंजित शव पाया गया, जिससे क्षेत्र में आक्रोश और भय का माहौल व्याप्त है।

👨‍👩‍👦‍👦 जिला जज के ड्राइवर का इकलौता पुत्र था मृतक

नागेंद्र कुमार, जिला जज के रिक्वायर्ड ड्राइवर राम प्रकाश यादव का इकलौता पुत्र था। बेटे की हत्या की खबर मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

🕵️‍♂️ पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की गहन जांच-पड़ताल शुरू कर दी। हत्या के पीछे कारणों की पड़ताल की जा रही है, वहीं हत्या के तरीक़े से साजिश और रंजिश की संभावना जताई जा रही है।

🚨 शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, ताकि साक्ष्यों के आधार पर जल्द से जल्द हत्यारों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।


📌 स्थानीय निवासियों में आक्रोश

इस वीभत्स हत्या से गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से जल्द न्याय और सख्त कार्रवाई की मांग की है।


🔎 IBN NEWS की विशेष जानकारी के अनुसार:

  • मृतक नागेंद्र खेती-बाड़ी में ही संलग्न था

  • खेत में अकेले सिंचाई करने गया था

  • हत्या में धारदार हथियार का प्रयोग किया गया

  • परिजनों ने किसी पर सीधी आशंका नहीं जताई है

  • गांव में पुलिस बल तैनात

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …