Breaking News
अयोध्या पुलिस द्वारा अवैध पटाखा भंडारण पर की गई छापेमारी की तस्वीर

ब्रेकिंग न्यूज अयोध्या पगलाभारी ब्लास्ट के बाद पुलिस का एक्शन, 25 गत्ते अवैध पटाखे बरामद

अयोध्या ब्यूरो | कामता शर्मा

अयोध्या।
थाना पूराकलंदर क्षेत्र के पगलाभारी गांव में हुए ब्लास्ट के बाद अयोध्या पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। घटना के बाद जिलेभर में अवैध पटाखा भंडारण को लेकर पुलिस ने व्यापक छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस को आशंका है कि कई जगहों पर अवैध रूप से पटाखों का निर्माण और भंडारण किया जा रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

पुलिस की इस कार्रवाई के तहत थाना इनायतनगर क्षेत्र के बारुन बाजार में पुलिस ने गुरुवार देर रात छापा मारा। इस दौरान चार घरों से 25 गत्ते से अधिक अवैध पटाखे बरामद किए गए। मौके से चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।

सीओ मिल्कीपुर श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि पगलाभारी ब्लास्ट के बाद जिलेभर के सभी थानों को निर्देशित किया गया है कि अवैध पटाखा निर्माण और भंडारण पर तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा, “बारुन बाजार में छापेमारी के दौरान अवैध रूप से रखे गए भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए गए हैं। जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।”

रौनाही में भी पहले हुई थी कार्रवाई
इससे पहले थाना रौनाही क्षेत्र में भी पुलिस ने छापेमारी कर अवैध पटाखा भंडारण का भंडाफोड़ किया था। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से प्रशासन की सख्ती का संदेश साफ है कि दीपावली से पहले किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल
पगलाभारी ब्लास्ट की घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि कई जगहों पर बिना अनुमति के पटाखों का निर्माण किया जा रहा था। हादसे के बाद से लोग सतर्क हैं और प्रशासन से ऐसे भंडारों को चिन्हित कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पुलिस का सर्च अभियान जारी
पुलिस अधीक्षक अयोध्या के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पटाखा विक्रेताओं और थोक कारोबारियों के गोदामों की भी जांच की जा रही है। जो भी व्यक्ति बिना लाइसेंस पटाखों का निर्माण या भंडारण करता पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

जनता से अपील
सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अवैध पटाखा भंडारण की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते हादसों को टाला जा सके।

अयोध्या पुलिस की तत्परता से रोका गया बड़ा हादसा
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यदि पुलिस समय पर कार्रवाई न करती तो बारुन बाजार में रखा गया यह बारूदनुमा स्टॉक किसी भी समय बड़ा विस्फोट कर सकता था। पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने संभावित हादसे को टाल दिया।

अयोध्या पुलिस ने साफ कहा है कि जिले में किसी भी अवैध पटाखा निर्माण, भंडारण या बिक्री की अनुमति नहीं है। सुरक्षा कारणों से सभी थानाध्यक्षों को सतर्क रहने और नियमित जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …