Breaking News
अयोध्या में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत, रुदौली विधायक पहुंचे अस्पताल

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS

मवई, अयोध्या। रुदौली कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा रविवार देर शाम उस समय हुआ जब राम जानकी का पुरवा निवासी बुधराम लोधी (45 वर्ष) अपनी बाइक से रौजागांव चीनी मिल कट के सामने से गुजर रहे थे। तभी तेज रफ्तार में आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

🛑 मौके पर अफरातफरी, राहगीरों ने दी सूचना

हादसे के बाद आसपास के राहगीरों ने तत्काल रुदौली पुलिस को सूचना दी। कोतवाल संजय मौर्य ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से घायल को सीएचसी रुदौली भेजवाया। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर डॉ. सुमंत यादव ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

🕵️‍♂️ ट्रक कब्जे में, जांच शुरू

कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और दुर्घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्राथमिक तौर पर ट्रक की तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है।

🤝 विधायक रामचंद्र यादव ने जताया शोक

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक श्री रामचंद्र यादव स्वयं सीएचसी रुदौली पहुंचे और मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने पीड़ित परिवार को अपनी गाड़ी से घर भिजवाया और अधिकारियों से पोस्टमार्टम प्रक्रिया में शीघ्रता बरतने की अपील की। विधायक ने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ है और उन्हें हरसंभव सहायता दिलाई जाएगी।

😢 परिजनों में मचा कोहराम

हादसे की खबर मिलते ही बुधराम लोधी के घर कोहराम मच गया। परिजन बेसुध हो गए और पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। मृतक बुधराम लोधी एक मेहनतकश व्यक्ति थे, जो अपने परिवार की जिम्मेदारियों को निभा रहे थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …