Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 21 at 11.06.24 AM

अमृत महोत्सव मनाने का पहला अधिकार सेना और भारतीय खाद्य निगम को; डा0 राधामोहन दास अग्रवाल

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर । कोरोंना महामारी से भारत के एक बड़ी आबादी के सामने कई तरह के संकट उत्पन्न किया जिसमें भोजन भी था l माननीय प्रधान मंत्री जी ने प्रत्येक ऐसे परिवार के प्रत्येक सदस्य को निशुल्क 5 किलो अनाज देने का काम किया है तो वो भारतीय खाद्य निगम के बफर स्टॉक की वजह से l यदि आज भारत का अमृत महोत्सव मानने का पहला अधिकार किसी का है तो वो है हमारी सेना और भारतीय खाद्य निगम जिनके कारण पूरे भारत में किसान के फसल का उचित मूल्य देकर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से खाद्यान उपलब्ध करता है l ये बातें गोरखपुर के विधायक डा राधामोहन दास अगरवाल ने भारतीय खाद्य निगम के नंदा नगर स्थित गोदाम में आपने उद्बोधन में कहा l वे निगम की तरफ से आयोजित भारत के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे l कार्यक्रम में निगम के सहायक महाप्रबंधक मनीष नर्जरी ने कहा कि निगम भारत के खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए कटिबद्ध है l भारत आज खाद्यान के मामले में आत्म निर्भर है l निगम के मण्डल प्रबंधक ऋषि सिन्हा ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा की निगम का इस मण्डल कार्यालय के अंतर्गत सात राजस्व जिले आतें हैं और सभी ज़िलों में अलग अलग तिथियों में इस तरह का आयोजन किया जा रहा है l उन्होंने बताया की गोरखपुर जिले में अंत्योदय के अंतर्गत 12618 और पात्र गृहस्थी के अंतर्गत 485017 राशन कार्ड है l अंतोदय के अंतर्गत बने राशन कार्ड पर लाभार्थी 669847 है जबकि पात्र गृहस्थी के अंतर्गत लाभार्थी 2828696 हैं l इस कार्यक्रम में निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के आलावा राशन कार्ड धारक, विभिन्न योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थी मौजूद थे l कार्यक्रम का संचालन अमित कुमार ने किया ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *