Breaking News
a03e91fb e59a 4087 aa48 1023b1be6277

नगर पालिका बोर्ड की बैठक में मोबाइल ट्रांसफार्मर व एम्बुलेंस की मिली मंजूरी

 

ईओ द्वारा जलमूल्य बढ़ाने के प्रस्ताव को सभासदों ने किया अस्वीकृतa03e91fb e59a 4087 aa48 1023b1be6277

मीरजापुर। नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक शनिवार को दुर्गा जी स्थित सामुदायिक भवन पर ओमप्रकाश केसरी की अध्यक्षता में शुरु हुआ। बोर्ड की बैठक की कार्यवाही को ईओ रामदुलार यादव ने शुरु किया। ईओ द्वारा जलमूल्य बढ़ाने के प्रस्ताव को सभासदों ने अस्वीकृत कर दिया। इसके बाद पिछली बोर्ड की बैठक को लेकर की गई कार्यवाही पर सभासदों ने चर्चा किया। जिसपर अध्यक्ष व ईओ द्वारा उचित जवाब नहीं दिया गया। जिसको लेकर सभासदो ने नाराजगी जाहिर किया। नगर में एक मोबाइल ट्रांसफार्मर क्रय करने के प्रस्ताव को बोर्ड ने मंजूरी प्रदान किया। वहीं एंबुलेंस सेवा सुदृढ बनाए रखने के लिए एक नया एंबुलेंस वाहन क्रय करने के विचार पर सभासदों ने मंजूरी दिया। पेयजल परियोजना द्वारा नगर में छूटे हुए स्थानों पर कनेक्शन देने की कार्यवाही पर विचार किया गया। इस दौरान लिपिक संजय कुशवाहा,सभासद आनंद कुमार, दुलारे,संजय, प्रेम केसरी, इरशाद आलम,आशीष कुमार,सीता जायसवाल,मंजू देवी,सुनीता,नगीना सहित अन्य रहें ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *