Breaking News
3201e6e0 7277 47ad 9302 c2d74ff25d0c

रक्तदान हमें नियमित रूप से करना चाहिए सीजीएम सुकृति गोयल

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट3201e6e0 7277 47ad 9302 c2d74ff25d0c

फरीदाबाद:आरआरएस हरियाणा संपर्क प्रमुख गंगा शंकर जय सेवा फाउंडेशन एवं सहयोगी संस्था जागृति महिला समाजसेवी संगठन,लायंस क्लब फरीदाबाद डिवाइन,रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,बार एसोसिएशन एसोसिएशन,जिला विधिक प्रकोष्ठ भाजपा फरीदाबाद के माध्यम से जिला न्यायालय फरीदाबाद के बार रूम सेक्टर- 12 कार्यालय में स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फरीदाबाद से सीजीएम सुकृति गोयल,विशिष्ट अतिथि गंगा शंकर मिश्र हरियाणा संपर्क प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,रेडक्रॉस सचिव विजेंद्र सौरोत,राजेश बैंसला प्रधान बार एसोसिएशन के द्वारा किया गया।

जय सेवा फाउंडेशन के संस्थापक विमल खंडेलवाल ने आए हुए अतिथियों का दुपट्टा से स्वागत किया। भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया कि बीमारियों से बचने के लिए हम सभी लोगों को हर छह महीने में अपने शरीर की सभी जांचें करानी चाहिए।आज सामाजिक संगठन स्वास्थ्य विभाग व एक्रोड हॉस्पिटल की तरफ से निशुल्क विभिन्न प्रकार की शिविर में करवाई जा रही है।

सीजीएम सुकृति गोयल ने कहा कि हम सभी को नियमित रूप से रक्तदान एवं स्वास्थ्य की जांच करानी चाहिए। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सभी को मिलकर अपने शहर को स्वच्छ रखना है। आज के इस कार्यक्रम के लिए सभी को शुभकामनाएं प्रेषित करती हूं। जय सेवा फाउंडेशन के संस्थापक विमल खंडेलवाल ने बताया कि चिकित्सकों ने लोगों का ब्लड प्रेशर,शुगर व अन्य जांच में 357 लोगो ने अपनी जांच करवाई है।

साथ ही इस मौसम में स्वस्थ रहने के लिए क्या क्या सावधानियां बरतनी चाहिए इस बात की जानकारी भी दी। भाजपा हरियाणा विधिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक प्रकाश वीर नगर ने बताया कि चिकित्सकों ने सुबह के समय व्यायाम करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि इस मौसम में अक्सर लोगों को जोड़ों के दर्द की शिकायत रहती है, साथ ही तापमान कम या जायद होने के कारण शारीरिक कार्यशीलता भी धीमी पड़ जाती है। ऐसे में यदि सुबह व्यायाम से दिन की शुरुआत करेंगे तो पूरे दिन ठीक रहेंगे।

राजकुमार तंवर जिला संयोजक भाजपा विधिक प्रकोष्ठ फरीदाबाद ने बताया कि ने हमारे द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गतगत स्वास्थ्य जॉच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आज के रक्तदान शिविर में 30 रक्त वीर ने रक्तदान करके मानवता का संदेश दिया है।भाजपा नेता टिप्पर चंद्र शर्मा ने बताया कि स्वच्छता अभियान को जन आंदोलन बनाने के लिए हम संकल्पित हैं।

ज्यादा से ज्यादा फरीदाबाद के लोगों की इसमें सहभागिता हो उसके लिए विशेष ड्राइव चलाए जाएंगे। रेडक्रॉस सचिव विजेंद्र सोरोत ने सभी रक्तवीर का उत्साह वर्धन किया और ज्यादा से ज्यादा लोगों को रक्तदान की मोहिम से जोड़ने के लिए आग्रह किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला बार एसोसिएशन,जिला विधिक प्रकोष्ठ भाजपा फरीदाबाद,जय सेवा फाउंडेशन,जागृति महिला समाजसेवी संस्था,लायंस क्लब फरीदाबाद डिवाइन,एकॉर्ड हॉस्पिटल,स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर की टीम एवं डॉक्टर एमपी सिंह,राम अग्रवाल, डीटीओ पुरुषोत्तम सैनी,प्रकाश वीर नागर एडवोकेट,ओम दत्त शर्मा सचिव बार एसोसिएशन फरीदाबाद,
राजकुमार तंवर जिला संयोजक, विपिन यादव जिला सह संयोजक,मोरध्वज सिंह,कुलदीप चंदीला,वरिष्ठ मंडल अध्यक्ष भाजपा,राजीव भड़ाना,मुकेश भारद्वाज,मोहित पोसवाल,पवन पराशर,अनुज शर्मा,सुभाष सिंह राणा,सर्वेश कौशिक,अभिषेक, नितीश,अमित शर्मा,चंद्रभूषण यादव,प्रदीप शांडिल्य,अरूण कटोच,निशा डागर,ऊमा सिंह,पूर्णिमा गोयल,शक्ति सिंह सीएचडी,विकास शर्मा,कुलदीप चन्दीला,विष्णु,राकेश कौशिक,दीपक गुप्ता,मनीष चपराणा एवं समाज के प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *