Breaking News

अनूपपुर(मध्यप्रदेश): चुनावी पाठशाला में बताया लोकतंत्र में मतदान का महत्व

अनूपपुर(मध्यप्रदेश):चुनावी पाठशाला में बताया लोकतंत्र में मतदान का महत्व
अनूपपुर – मतदान का महत्व समझने के लिए आवश्यक है कि लोकतंत्र की प्रक्रिया को समझा जाए। स्वस्थ लोकतंत्र के निर्माण में सभी की सहभागिता आवश्यक है यही लोकतंत्र का मूल है। उक्त बातें सहायक आयुक्त श्री डीएस राव ने जैतहरी में चुनावी पाठशाला कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अभिभावको एवं छात्रों से कहीं। आपने सभी को उनके मत के महत्व में बताने के साथ लोकतांत्रिक व्यवस्था की जानकारी दी। आपने सभी को मतदान करने के अभियान में सहयोग देने के लिए कहा। लोकतांत्रिक व्यवस्था की गरिमा को अक्षुण्य बनाए रखना हर एक नागरिक का दायित्व है इस दायित्व का निर्वहन ही आपको ज़िम्मेदार नागरिक बनाएगा। अतः आपने अनुरोध किया है सभी आगे आएँ एवं मतदान कर अपना कर्तव्य निभाएँ।

रिपोर्ट तीरथ पनिका ibn24x7news मध्यप्रदेश

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *