Breaking News
WhatsApp Image 2022 03 01 at 8.05.16 PM

साथ इंडिया फाउंडेशन के द्वारा महाशिवरात्रि पर किया विशाल भंडारा का आयोजन

 

नर्मदेश्वर महादेव के मन्दिर पर जागरण का भी अयोजन किया गया।

मो हदीस (अहरौरा संवाददाता)

अहरौरा (मिर्जापुर)। साथ इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्टर एसके श्याम के नेतृत्व में जॉइंट डायरेक्टर हरिश्चंद्र सिंह ने दर्जनों एनजीओ के पदाधिकारी व वालंटियरों के साथ दिन मंगलवार महाशिवरात्रि के पावन पर्व के शुभ अवसर पर अहरौरा महुली ब्रांच के सामने नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पर विशाल भंडारा व भक्तिजागरण का आयोजन किया गया। एनजीओ के डायरेक्टर एसके श्याम ने बताया कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व के शुभ अवसर पर महुली गांव में स्थित नर्मदेश्वर मन्दिर पर सुबह से जलाभिषेक के लिए दर्शनार्थियों की भीड़ जुटने प्रारंभ हो गई उन्होंने और बताया कि शाम को नर्मदेश्वर मन्दिर पर विधिवत पूजन अर्चन कर, भगवान शिव के शिवलिंग को श्रृंगार किया गया, वही आये हुए दर्शनार्थीयो के लिए मंदिर पर भक्ति जागरण का आयोजन और विशाल भंडारा का आयोजन किया गया।

जॉइंट डायरेक्टर हरिश्चन्द्र सिंह ने बताया कि हमारे एनजीओ के द्वारा महाशिवरात्रि के शुभ अवसर विशाल भंडारा और भक्तिमय जागरण के इस नेक कार्य से समाज में एक सुंदर संदेश पहूंचता है और हमारा के एनजीओ हर समय नेक व सराहनीय कार्य करने लिए तत्पर रहता है। इस शुभ अवसर पर दौरान उपस्थित डायरेक्टर एसके श्याम व ज्वाइंट डायरेक्टर हरिश्चंद्र सिंह, महुली ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वेद प्रकाश, दिलीप पटेल, धीरज केशरी, सुरेंद्र सिंह, सरोज सिंह, सुनील कुमार, टिंकू शर्मा,प्रमोद कुमार, देवब्रत, साथ दर्जनों सदस्य व वालंटियर मौजूद रहे।

 

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261004 WA0012

देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *