Breaking News

इलाहाबाद – इलाहाबाद न्यायालय की चैथी मंजिल से कूदा मुल्जिम

 

Ibn24x7news रिपोर्ट इलाहाबाद
इलाहाबाद। वाहन चोरी के मामले में गिरफ्तार एक युवक शुक्रवार की शाम पेशी के दौरान जनपद न्यायालय की चैथी मंजिल से भागने के प्रयास में कूद गया। घटना के बाद उसे तत्काल उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में दाखिल कराया गया है।

घायल विचाराधीन कैदी का नाम प्रवीण प्रजापति पुत्र चन्द्र शेखर प्रजापति निवासी कटरा रोड मास्टर जैहरूल हसन रोड थाना कर्नलगंज है। घटना की सूचना पुलिस ने उसके परिजनों को तत्काल दे दिया है। नगर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जार्जटाउन थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह सोहबतियाबाग डाटपुल के पास से वाहन चेंकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी की सात मोटर साइकिल बरामद किया। जबकि एक युवक भागने में कामयाब हो गया।

पकड़े गये अभियुक्तों में प्रवीण प्रजापति, उत्तम यादव पुत्र श्रीपति यादव निवासी राजीव बिहार नौबस्ता कानपुर नगर मूल निवासी मटुपुर थाना दुलहापुर जनपद गाजीपुर और शौरभ श्रीवास्तव पुत्र प्रकाश श्रीवास्तव निवासी कुण्डा शिवपुरम थाना कुण्डा प्रतापगढ़ है। जबकि वाहन चोरी करने गिरोह में शामिल अभिषेक गौतम पुत्र बब्लू गौतम निवासी बैंकरोड कर्नलगंज इलाहाबाद मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया शुक्रवार की शाम पुलिस उक्त तीनों अभियुक्तों को न्यायालय पेश करने के लिए जार्जटाउन के पुलिस कर्मी जनपद न्यायालय गये। जहां शांम को लगभग पांच बजे प्रवीण प्रजापति जनपद न्यायालय के चैथी मंजिल से पुलिस कर्मियों को धक्का देकर भागा और चैथी मंजिल से नीचे कूद गया। ऊंचाई से गिरने के बाद प्रवीण प्रजापति घायल हो गया। घटना के बाद उसे तत्काल उपचार के लिए एसआरएन में भर्ती कराया गया है। उपचार किया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है कि कैसे यह लापरवाही हुई कि कैदी न्यायालय की चैथी मंजिल से नीचे कूद गया। हालांकि खबर लिखे जाने तक पूर्ण जानकारी नही मिल पायी थी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *