Breaking News
WhatsApp Image 2024 05 29 at 4.06.08 PM

लोकसभा चुनाव के बाद अस्थाई टोल प्लाजा के विरुद्ध आंदोलन तेज होगा- चौधरी राकेश टिकैत

 

जब तक हमारी मांगे पूरी नही होगी तो सरकार किसी की भी आए आंदोलन तेज किया जाएगा- भाकियू किसानWhatsApp Image 2024 05 29 at 4.06.08 PM

मीरजापुर। दिन मंगलवार की शाम अहरौरा क्षेत्र के सोनपुर निवासी सिद्धनाथ सिंह (भारतीय किसान यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष) के पिता के तेरहवीं कार्यक्रम में पहूंचे चौधरी राकेश सिंह टिकैत (राष्ट्रीय प्रवक्ता) ने शोक संवेदना व्यक्त किया। इसके बाद पत्रकार वार्ता में कहा कि लोकसभा चुनाव बाद एसएच-पांच पर स्थापित अस्थाई टोल प्लाजा हटाने को लेकर जोरदार आंदोलन किया जाएगा। जो अवैध टोल लगा है अधिकारी भी मानते हैं गलत लगा है। इसलिए जनता शांत है लेकिन ठंडी नही है, इसलिए अस्थाई टोल हटेगा। और दो पूर्वांचल के मीरजापुर अहरौरा क्षेत्र दो सीनियर लीडर हैं वो बहुत अच्छे हैं।

किसान अपने संगठन और कार्य पर विशेष ध्यान दें। कुछ समय बाद देश में फिर से व्यापक आंदोलन तेज किया जाएगा।
और उन्होंने कहा कि दिल्ली में 13 महीने तक आंदोलन चला हैं। जो कर्ज माफी, एमएसपी कानून को लेकर किसान उग्र हैं।

क्षेत्र के खनन व्यवसाई बहुत है जिसे बाहरी लोग लूटते हैं। खनन क्षेत्रों के चारों ओर गेट लगाकर रायल्टी से आय होने पर उसे क्षेत्र के विकास के लिए लगानी चाहिए। किसानों के फसलों के दाम नही मिलतें हैं।

इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा, प्रदेश महासचिव प्रहलाद सिंह, जिलाध्यक्ष कंचन सिंह फौजी, अनिल सिंह, जिला पंचायत सदस्य सुषमा सिंह, धर्मेंद्र सिंह, जयपाल सिंह, गौतम सिंह सहित सैकडों भाकियू किसान रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *