Breaking News
e3fcb06c 032b 4a40 a3bd 8ec17e015e4c

किसानों के आठवें दिन धरना में पहूंचे एडीएम, किसानों को दिए आश्वाशन

 

अवैध टोल प्लाजा हटाये, तभी धरना होगा समाप्त- भाकियू

e3fcb06c 032b 4a40 a3bd 8ec17e015e4c

मीरजापुर। वनस्थली महाविद्यालय अहरौरा के पास लगे अवैध अस्थाई टोल प्लाजा को हटाने के संदर्भ में भारतीय किसान यूनियन जनपद मिर्जापुर का आठवें दिन धरना जारी रहा।

दिन गुरुवार को किसानों के आठवें दिन धरना में मिर्जापुर एडीएम शिवप्रताप शुक्ला व एसडीएम चुनार चंद्रभानु सिंह ने धरना स्थल पर पहूंचकर टोल हटाने को लेकर किसानों को आश्वासन देते हुए कहा कि किसानों के तरफ से जो ज्ञापन दिया गया है सभी मांगो को देखते हुए सम्बंधित उच्च अधिकारियों से वार्ता करके प्रेषित किया जाएगा और उन्होंने ने बताया कि जल्द जल्द से जल्द किसानों का मांग पत्र पूरा करते हुए धरना समाप्त किया जाएगा।f5aa779c 0c18 4914 be61 59db264990f1

इसी दौरान भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह, प्रदेश महासचिव प्रहलाद सिंह और जिला अध्यक्ष कंचन सिंह फौजी के नेतृत्व में आठवें दिन धरना जारी रहा। वही किसानों का कहना है कि अस्थाई टोल प्लाजा को स्थाई टोल प्लाजा कर दिया जाए, फत्तेपुर या अहरौरा टोल प्लाजा में किसी एक को हटा दिया जाएगा।

तभी किसानों का धरना खत्म होगा। और किसानों ने एक मुख होकर आवाज लगाई, जब तक टोल नहीं हटेगा यह धरना अनवरत जारी रहेगा।
किसानों के आठवें दिन धरना में प्रहलाद सिंह प्रदेश महासचिव, सिद्धनाथ सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष कंचन सिंह फौजी, स्वामी दयाल सिंह कोषाध्यक्ष, वीरेंद्र सिंह जिला महासचिव, मंडल उपाध्यक्ष परशुराम मौर्य, अवधेश नारायण सिंह जिला उपाध्यक्ष सुखनंदन दूबे, धर्मेंद्र सिंह जिला मीडिया प्रभारी, डॉक्टर पंचम सिंह जिला संगठन मंत्री, तहसील अध्यक्ष चुनार रामवृक्ष सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, विजय सिंह, भोलानाथ गिरी, चूल्हन, रामराज, महेंद्र सिंह, प्रमोद केसरी, दीप नारायण, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिलदार सोनकर, मुन्ना मौर्या, सभासद रामलाल सोनकर, संजय जायसवाल उर्फ संजू बाबा, रिंकू सोनकर, कमला मौर्य सहित सैकड़ो किसान उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *