Breaking News
WhatsApp Image 2024 06 27 at 7.39.13 PM

अपर जनपद न्यायाधीश एवं अपर मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट प्रथम ने किए जिला जेल का औचक निरीक्षण

बलिया उत्तरप्रदेश
माननीय उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, हरीश कुमार एवं अपर मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट प्रथम सुश्री गार्गी शर्मा द्वारा आज दिनांक 27.06.2024 को जिला कारागार बलिया का औचक निरीक्षण किया गया। WhatsApp Image 2024 06 27 at 7.39.13 PM
दौरान निरीक्षण अपर जनपद न्यायाधीश द्वारा जेल अस्पताल, पाकशाला व किशोर बैरक सहित समस्त बैरकों का निरीक्षण कर, बंदियों से वार्ता किये। वार्तालाप के दौरान बंदियों की छोटी-छोटी समस्याओं पर ध्यान देते हुए, उन्हें सुना तथा समस्याओं का तुरन्त निराकरण करने हेतु प्रभारी अधीक्षक /जेलर को निर्देशित किया गया।  प्रभारी जेलर, जिला कारागार बलिया को यह भी निर्देशित किया गया कि जिन बन्दियों के पास अपने मुकदमें की पैरवी हेतु अधिवक्ता उपलब्ध नही है, उनसे प्रार्थना पत्र लेकर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया को प्राप्त करवाना सुनिश्चित करें, जिससे उनके मुकदमें की पैरवी हेतु अधिवक्ता नामित किया जा सके।WhatsApp Image 2024 06 27 at 7.40.02 PM
 इसके अतिरिक्त जेल में विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया तथा सभी बंदियों को विधिक रूप से जागरूक किया गया।
  इस दौरान श्री राजेन्द्र सिंह प्रभारी अधीक्षक/जेलर, श्रीमती रीना उपकारापाल, व अन्य लोग उपस्थित रहें।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261002 WA0003

देवरिया – के.के. पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी भटनी में मनाई गई गांधी-शास्त्री कि जयंती

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया,भटनी। के.के. पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी, भटनी में *राष्ट्रपिता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *