Ibn24x7news रिपोर्ट – सुजीत कुमार
अदलहाट संवाददाता मीरजापुर
मीरजापुर ! अदलहाट स्थानीय थाना क्षेत्र के महुआबारी ग्राम में शनिवार को शाम 6 :15 बजे पैर फिसलकर गड्ढे में गिरने से बालक की मौत हो गई। खबर के अनुसार बताया जाता है !
कि अदलहाट थाना क्षेत्र के महुआबारी ग्राम निवासी रोशन किरण सिंह 9 वर्ष पुत्र रत्नाकर सिंह एडवान्स पब्लिक स्कूल अदलहाट में कक्षा तीन का छात्र है। शनिवार को सायं शौच करने के बाद नहर के किनारे खोदी गई नाली में पानी छूने गया । इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। परिजनाे के पहुंचने तक उसकी मौत हो गई थी।
19 अगस्त 2018
Tags मिर्जापुर
Check Also
सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन
पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …