अतिक्रमण हटवाते हुए अधिकारी
मीरजापुर।
नरायनपुर शक्तिनगर रोड की सर्विस पटरी पर किए गए अतिक्रमण को ए सी पी टोल वेज के अधिकारियो ने पुलिस के सहयोग से हटवाया और चेतावनी दिया की अगर पुनः अतिक्रमण किया गया तो मुकदमा पंजीकृत कराया जायेगा। समन्यव्य अधिकारी शैलेन्द्र धर द्विवेदी ने बताया की नरायनपुर शक्तिनगर रोड की सर्विस पटरी पर जगह जगह दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है।
मंगलवार को सुकृत पुलिस चौकी इंचार्ज के साथ सुकृत मार्केट सहित अन्य स्थानों पर नारायणपुर शक्तिनगर मार्ग पर किए गए अतिक्रमण को खाली करवाया गया।
इस अवसर पर एसीपी टोल वेज के ए जी एम रमजान पटेल के नेतृत्व में अभियान चला कर अतिक्रमण मुक्त सर्विस रोड किया गया।
ए जी एम ने कहा की अहरौरा व अदलहाट में स्थित सर्विस पटरी पर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण किया गया है उसको लोग स्वयं हटा ले सबको नोटिस जारी कर दिया गया है।
इस अवसर पर रूट पेट्रोल मैनेजर सदानंद यादव और पेट्रोलिंग स्टॉप, राहुल शर्मा व राम शैलेश यादव आदि लोग मौजूद रहे ।