Breaking News

दोस्त के सिर में गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:पुलिस प्रवक्ता के अनुसार नेत्रपाल वासी सुभाष कॉलोनी,बल्लभगढ़ ने थाना शहर बल्लभगढ़ में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसका लड़का योगेश,अपने दोस्त हर्ष के साथ 21 अप्रैल को अभय वासी भीकम कालोनी के घर अनाज की टंकी भरवाने गया था।

जहां पर अभय ने अवैध देसी कट्टा से योगेश के सिर में गोली मार दी। जिसको लेकर शिकायत थाना शहर बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। उन्होंने आगे बताया कि क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 की टीम ने 23 अप्रैल को अभय वासी भीकम कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया है।

अभय ने पूछताछ में बताया कि 21 अप्रैल को योगेश और हर्ष,उसके घर भीकम कॉलोनी में टंकी में अनाज डालवाने के लिये आये थे। अनाज डालने से पहले कमरे की सफाई करते समय अभय को एक देसी कट्टा मिला गया।

उसने देसी कट्टा से योगेश के सिर में गोली मार दी और योगेश की मृत्यु हो गई। जिसको आगामी पूछताछ के लिये 2 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0015

अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के खाते से whatsapp के माध्यम से साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित 31,640 रूपये को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक प्रमोद कुमार सिंह पुत्र राम लोचन सिंह नि. जंगल महाल बरही थाना अहरौरा …