Breaking News

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के जन्मदिन के अवसर पर पार्षद जसवंत सैनी ने किया पौधारोपण

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर भाजपा पार्टी के जुझारू कार्यकर्ताओं,पर्यावरण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं मनोनीत पार्षद जसवंत पंवार सैनी ने पौधारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

मंत्री गोयल के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया। पार्षद जसवंत सैनी ने अपने समर्थकों के साथ फलदार और छायादार पौधे लगाकर,जूठ के थैले व पौधे वितरित किए इस दौरान उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल हमेशा से ही विकास और हरियाली के पक्षधर रहे हैं,इसलिए उनके जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए’ग्रीन फरीदाबाद’की मुहिम को आगे बढ़ाना ही सबसे अच्छा उपहार है।

पार्षद जसवंत सैनी ने पौधारोपण के पश्चात उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का व्यक्तित्व हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सदैव समाज सेवा और विकास को प्राथमिकता दी है। उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य पर हमने न केवल पौधे लगाए हैं,बल्कि उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी ली है।

बढ़ते प्रदूषण और भीषण गर्मी के इस दौर में पौधारोपण ही भविष्य की पीढ़ियों के लिए सबसे सुरक्षित निवेश है। हमारा लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’और मंत्री के ‘स्वच्छ और हरित फरीदाबाद और हरियाणा’के सपने को साकार करना है। जसवंत सैनी ने कहा कि भविष्य में भाजपा पर्यावरण प्रकोष्ठ पूरे जिले में इस तरह के अभियान चलाता रहेगा ताकि प्राकृतिक संतुलन बना रहे। इस अवसर पर उन्होंने मंत्री विपुल गोयल के दीर्घायु होने और उनके नेतृत्व में फरीदाबाद के चहुंमुखी विकास की कामना की।

कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उपस्थित लोगों ने शपथ ली कि वे न केवल अपने आसपास हरियाली बढ़ाएंगे,बल्कि दूसरों को भी प्रकृति के प्रति जागरूक करेंगे। इस मौके हरीश,संजय सैनी,पृथ्वी सिंह,कपिल,नारायण सैनी,सुनील पवार,मुकुल,विशाल,हर्ष सैनी और पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0015

अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के खाते से whatsapp के माध्यम से साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित 31,640 रूपये को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक प्रमोद कुमार सिंह पुत्र राम लोचन सिंह नि. जंगल महाल बरही थाना अहरौरा …