Breaking News

ABKHP के कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

सिसवा नगर पालिका परिषद के ममतामयी मां हठठि माई के मंदिर में आज अखिल भारती हिंदू केसरिया परिषद के कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देकर एक बैठक आयोजित की जिसमें संगठन के जिलाध्यक्ष प्रदीप चतुर्वेदी जी ने आने वाले समय में हिंदू एकता वह जन कल्याण योजनाओं पर चर्चा की तदोपरांत जिला उपाध्यक्ष शत्रुघ्न मिश्र ने स्वामी विवेकानंद के गुणों के बारे में चर्चा की।IMG 20210704 WA0005

बैठक को संबोधित करते हुए लोकप्रिय ठेकेदार व सदस्य कमलेश पांडे जी ने जन कल्याण योजनाओं के बारे में चर्चा की जिसे सतीश कुमार मिश्र व पशुपति शुक्ला ने सहर्ष सहमति से अपने विचारों को रखते हुए स्वीकार किया। अंत में संगठन के प्रदेश प्रवक्ता फणीन्द्र कुमार मिश्र ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए स्वामी विवेकानंद के द्वारा अपनाए गए नियमों पर चलने के लिए सब को प्रेरित किया तथा कर्तव्यो के साथ-साथ हर व्यक्ति को धर्म का पालन करते हुए परहित की बात सोचनी चाहिए इस पर चर्चा की इस दौरान आसपास के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।इस कार्यक्रम में कोरोना प्रोटोकाल का पूर्णता पालन किया गया।

फणीन्द्र कुमार मिश्र की रिपोर्ट

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *